फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man through a girl from a building in Lucknow.

लखनऊ: शोहदे ने लड़की को दो मंजिला भवन से नीचे फेंका, रीढ़ की हड्डी टूटी, हालत गंभीर

Fri, 11 Mar 2022 04:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 11 Mar 2022 04:42 PM IST
सार

एक शोहदे ने कक्षा सात में पढ़ने वाली एक किशोरी को भवन की दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। किशोरी की रीढ़ की हड्डी टूट गई। उसकी हालत गंभीर है।

विज्ञापन
A man through a girl from a building in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ के पारा के हंसखेड़ा चौकी क्षेत्र में रहने वाली कक्षा सात की छात्रा से शोहदे ने छेड़छाड़ की, विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी को दो मंजिला भवन से नीचे फेंक दिया और भागने लगा। भाग रहे आरोपी को मकान मालकिन ने पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया हैं। बेटी के भवन से नीचे गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर उसके पिता पहुंचे और घायल बेटी को पास के ही निजी हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां किशोरी की रीढ़ की हड्डी टूट जाने के कारण उसका गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


हंसखेड़ा चौकी क्षेत्र निवासी एक निवासी 14 वर्षीय किशोरी कक्षा सात की छात्रा है। किशोरी के माता-पिता डा. शकुंतला मिश्रा विवि में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। पिता विवि में काम करता हैं और उसकी मां विवि के आवासीय परिसर में रहने वाले प्रोफेसरों के घरों में चौका बर्तन का काम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के पिता के मुताबिक कॉलोनी में ही दूसरे समुदाय का 16 वर्षीय किशोर रहता है, जो काफी दिनों से स्कूल जाने के दौरान बेटी का पीछा कर छेड़छाड़ कर रहा था। मनचले किशोर के आए दिन अश्लील हरकतों और गन्दे कमेंट की वजह से परेशान होकर उन्होंने बेटी की पढ़ाई बंद करवा दी और बेटी को अपने साथ काम पर ले जाने लगे।

गुरुवार को पिता किशोरी को घर से अपने काम पर साथ ले गए और पत्नी के साथ डा. शकुंतला विवि के आवासी परिसर के टाइप-5 में छोडकर अपने काम पर चला गया। कुछ देर बाद किशोरी की मां काम में व्यस्त हो गयी, इसी दौरान आरोपी किशोर उसका पीछा कर दो मंजिला मकान में पहुंच गया, जहां किशोरी को अकेला पाकर आरोपी किशोर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।


आरोपी के खिलाफ थाने में दी तहरीर
किशोरी ने इसका विरोध किया तो आरोपित किशोर ने उसे दो मंजिला मकान से नीचे फेंक दिया और भागने लगा तभी किशोरी की चीख-पुकार सुनकर मकान मालकिन ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस व परिजनों को सूचना देने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे पिता ने बेटी को इलाज के लिए पास के ही निजी हास्पिटल में भर्ती कराया और आरोपी किशोर के खिलाफ थाने में तहरीर दी। मामले की जानकारी पर मोहान रोड चौकी इंचार्ज विश्व दीपक ने बताया कि किशोरी का इलाज चल रहा है। पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दी है। एसीपी काकोरी आशुतोष कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर मिली है, किशोरी का इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed