फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man stolen his brother's child to give his friend in Shravasti.

श्रावस्ती: नि:संतान दोस्त की मदद करने के लिए अपने भाई के बेटे को उसे सौंपा, भेजा गया जेल

Sun, 08 Sep 2019 08:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Sun, 08 Sep 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
A man stolen his brother's child to give his friend in Shravasti.
सांकेतिक तस्वीर

श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली के नौबस्ता गांव में एक व्यक्ति ने अपने नि:संतान दोस्त की मदद करने के लिए अपने भतीजे को ही उनके हवाले कर दिया। वहीं, बच्चा घर में न पाकर परेशान पिता ने भिनगा पुलिस की मदद मांगी।

विज्ञापन


एसपी आशीष श्रीवास्तव ने मामले पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दो टीमों का गठन किया और शनिवार रात बच्चे को खोज निकाला। पुलिस ने बच्चे के ताऊ और उसके दोस्त दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


नौबस्ता निवासी रामनिवास व विजय कुमार दोनों सगे भाई हैं। इसमें विजय कुमार बड़ा है। विजय का विवाह नहीं हुआ। वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। विजय पांच सितंबर को दिल्ली से अपने घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात सितंबर सुबह लगभग सात बजे अपने छोटे भाई रामनिवास के सात माह के पुत्र शुभम को उसकी पत्नी से घुमाने के बहाने ले गया और गायब हो गया। जिसकी सूचना रामनिवास ने भिनगा कोतवाली प्रभारी दद्दन सिंह को दी। दद्दन सिंह ने मामले की सूचना एसपी आशीष श्रीवास्तव को दी।

एसपी ने बच्चे को खोज निकालने के लिए सीओ डा. जंग बहादुर व अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे की अध्यक्षता में दो टीमों का गठन किया। इस टीम ने शनिवार देर रात को ही विजय कुमार को इकौना के शिवपुरा नारायनजोत गांव में पकड़ लिया।


पूछताछ में विजय कुमार ने बच्चे के अपने मित्र घनश्याम पुत्र गोलीराम व उसकी पत्नी सावित्री निवासी शिवपुरा नारायणजोत को देने की बात कही। पुलिस ने घनश्याम के घर पहुंचकर बच्चा बरामद कर लिया। पुलिस ने विजय कुमार, घनश्याम व सावित्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed