{"_id":"6554bc17bc713cd58807957f","slug":"a-man-send-to-jail-for-spreading-fake-new-of-pm-modi-on-social-media-in-bahraich-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के बारे में दिया अशुभ समाचार, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के बारे में दिया अशुभ समाचार, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
Wed, 15 Nov 2023 06:09 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 15 Nov 2023 06:09 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निधन की झूठी सूचना देने पर युवक को जेल भेज दिया गया। मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
विस्तार
बहराइच जिले के थाना बोंडी क्षेत्र के राजा रहुआ गांव निवासी एक युवक ने अपनी फेसबुक वॉल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो पर उनके निधन की झूठी सूचना लिखकर फोटो फेसबुक वॉल पर साझा कर दिया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के राजा रहुआ के झुड़िया निवासी ननके यादव पुत्र लाले यादव ने बीते मंगलवार को अपने फेसबुक वॉल पर पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो पर उनके निधन की झूठी सूचना लिखकर फेसबुक पेज पर साझा किया।
विज्ञापन
जिसे देखकर लोगों ने मामले की सूचना स्थानीय थाने पर दी। एसओ बौंडी अंजनी कुमार राय ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन