{"_id":"62fb3bea3ddaf02dd01c54ec","slug":"a-man-s-skelton-found-in-lalganj-near-ice-cream-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: गुमशुदा युवक का कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, टी-शर्ट से की जा रही शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: गुमशुदा युवक का कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, टी-शर्ट से की जा रही शिनाख्त
Tue, 16 Aug 2022 12:14 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लालगंज (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, लालगंज (रायबरेली)
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 16 Aug 2022 12:14 PM IST
सार
लालगंज के आइसक्रीम फैक्ट्री के इलाके में एक युवक का कंकाल पड़ा मिला है। युवक की टी-शर्ट से उसकी पहचान हुई है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस व मौजूद स्थानीय लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लालगंज के बेहटा चौराहा स्थित नई बस्ती के निकट एक आइसक्रीम फैक्ट्री के बगल में झाड़ियों में मंगलवार को एक युवक का कंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कंकाल पर पड़ी टी-शर्ट से युवक की शिनाख्त की जा सकी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस मामले में जरूरी जांच पड़ताल कर रही है। फैक्ट्री के बगल में झाड़ीनुमा स्थान पर कई दिन पुराना कंकाल पड़ा हुआ मिला। पास के ही कुछ बकरी चराने गए युवकों ने जब वहां पर कंकाल को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले में पड़ताल करने में जुट गई है। शव महीनों पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि धन्नीपुर गांव निवासी रोहित सिंह उर्फ भुंदल (20) पुत्र कल्लू सिंह की कोतवाली में तीन अगस्त को गुमशुदगी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
परिजनों ने कंकाल पर पड़ी टीशर्ट से उसकी शिनाख्त की है। कंकाल के पास से ही सल्फास की सूची भी बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक पेशे से ड्राइवर था। वहीं परिजनों ने युवक की हत्या कर फेंके जाने की आशंका जताई है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।