{"_id":"6225c1a3f0b5cb353b76bba7","slug":"a-man-s-dead-body-found-in-deva-thana-kshetra-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: नाले से बरामद हुआ हत्या कर फेंके गए युवक का शव, जांच के लिए पुलिस टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: नाले से बरामद हुआ हत्या कर फेंके गए युवक का शव, जांच के लिए पुलिस टीमें गठित
Mon, 07 Mar 2022 01:56 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:56 PM IST
सार
बाराबंकी के देवा थाने में हत्या कर फेंके गए युवक का शव नाले से बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन
मृतक विकास यादव व वारदात के बाद गांव में लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर फेंका गया शव नाले से बरामद हुआ। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने घटना के खुलासे के लिए दो पुलिस टीमें गठित कर दी है।
विज्ञापन
देवा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी शिवराज का पुत्र शुभम उर्फ विकास यादव (19) रविवार रात करीब 9 बजे घर से निकला था। देर रात जब वह घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजन चिंतित हो गए। पूरी रात उसकी तलाश चलती रही मगर पता नहीं चल सका। सुबह किसी ग्रामीण ने परिजनों को सूचना दी कि गांव से बाहर एक नाले में शुभम का शव पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन वहां पहुंचे तो मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो चुकी थी। कुछ देर तक इस घटना को लेकर देवा व जहांगीराबाद थाने की पुलिस के बीच सीमा विवाद के हालात भी रहे। मगर अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद यह तय हुआ कि घटना देवा थाना क्षेत्र में हुई है।
विज्ञापन
देवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी अनुराग वत्स ने घटना के खुलासे के लिए दो पुलिस टीमें गठित करते हुए सर्विलांस व क्राइम ब्रांच को भी सक्रिय कर दिया है।