फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man's dead body found in a car in dilkusha lucknow.

Lucknow News: दिलकुशा इलाके में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, कार में मिली लाश, हत्या की आशंका

Thu, 22 Sep 2022 07:38 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 22 Sep 2022 07:38 PM IST
सार

संदिग्ध हालत में मिले पिता के शव मामले में पुत्र ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। युवक की रात को नौ बजे पत्नी से अंतिम बार बात हुई थी।

विज्ञापन
A man's dead body found in a car in dilkusha lucknow.
कार के अंदर मिला शव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के रहने वाले निजी वाहन चालक राजेश द्विवेदी (45) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव कैंट के दिलकुशा पार्क के पास बृहस्पतिवार सुबह कार की बाएं तरफ की सीट पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बेटे ने हत्या की आशंका जाहिर की है। उसने पुलिस से जांच की मांग की है। बेटे के मुताबिक पिता की शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


मूलरूप से रायबरेली के बछरावां बरनावा निवासी जयकरन द्विवेदी का बेटा राजेश द्विवेदी पेशे से निजी वाहन चालक है। वह परिवार सहित मान सरोवर योजना में न्यू गरौरा में किराए के मकान में रहता है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से कैंट थाने को सूचना मिली कि दिलकुशां पार्क के पास कार में युवक का शव पड़ा है। प्रभारी निरीक्षक कैंट शिवचरन लाल अपनी टीम के साथ पहुंचे। पड़ताल शुरू की। इसी बीच एसीपी कैंट अनूप सिंह भी पहुंचे। एसीपी अनूप सिंह के मुताबिक राजेश का शव कार की बाईं तरफ वाली सीट पर पड़ा था। उनका चप्पल चालक वाली सीट के पास पड़ा। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने तत्काल मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया। फोरेंसिक टीम ने कार व आसपास से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


कार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त, टायर फटा
पुलिस के मुताबिक कार बाएं तरफ से क्षतिग्रस्त थी। उसी तरफ का टायर फट गया था। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि कहीं हादसे के बाद चालक कार लेकर भागा है। इसी दौरान कुछ हुआ जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस उसके आने जाने के सभी रास्तों के सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात नौ बजे पत्नी से हुई थी अंतिम बार बात
राजेश के शव मिलने की सूचना पर बेटा सुधांशु ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस से उसने जांच की मांग की है। बेटे ने बताया कि रात को गाड़ी मालिक की कॉल आई थी। इसके बाद राजेश गाड़ी लेकर निकले थे। रात नौ बजे राजेश की अंतिम बार पत्नी से बातचीत हुई। इसके बाद मोबाइल बंद आने लगा। सुधांशु ने कहा कि पिता की शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। गले पर चोट लगी है। पैंट की जेब फटी हुई है।

सीडीआर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
एसीपी कैंट अनूप सिंह के मुताबिक परिजनों ने अभी जो तहरीर दी है उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने तहरीर में लिखा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दूसरी तहरीर देंगे। वहीं राजेश के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद बातचीत करने वालों से पूछताछ की जाएगी। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


प्रदेश सरकार के मंत्री की गाड़ी भी चलाता था
पुलिस के पड़ताल में सामने आया कि राजेश द्विवेदी भाजपा सरकार के मंत्री व जौनपुर के विधायक गिरीश चंद्र यादव के काफिले में टैवेल्स एजेंसी की गाड़ी संबद्घ थी। इसी कार को राजेश चलाता था। फिलहाल पुलिस इस बात की जानकारी हासिल कर रही है कि जिस गाड़ी में शव मिला है। वह काफिले की है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed