{"_id":"5ebe7c248ebc3e90343d6449","slug":"a-man-reaches-hospital-with-snake-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस सांप ने डसा उसे भी पकड़कर अस्पताल पहुंच गया सफाईकर्मी, मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस सांप ने डसा उसे भी पकड़कर अस्पताल पहुंच गया सफाईकर्मी, मच गया हड़कंप
Fri, 15 May 2020 04:55 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 15 May 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर पांच निवासी हर्ष कुमार नगर निगम में सफाईकर्मी है। गुरुवार को सफाई के दौरान एक सांप ने उसके बाएं हाथ की अंगुली को डस लिया। फिर भी उसने दिलेरी दिखाते हुए सांप को पकड़कर बोतल में भर लिया।
विज्ञापन
बेहोशी की हालत में उसके साथी उसे लेकर बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे तो बोतल में वह सांप भी था, जिसे देखकर वहां हड़कंप मच गया।
इमरजेंसी के डॉक्टरों ने जब सफाईकर्मियों के साथ से पूछा की कौन से सांप ने काटा था तो उन्होंने बोतल में बंद सांप को डॉक्टर की टेबल पर रख दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने मरीज को एंटी वैनम वैक्सीन दी और भर्ती कर लिया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी का कहना है कि मरीज को भर्ती कर लिया गया है अब उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन