फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man raped a woman in a village of Mohanlalganj, case filed.

Mohanlalganj: दरिन्दे ने महिला को मरा जानकर किया दुष्कर्म, घायल महिला को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया

Thu, 25 Apr 2024 07:13 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, मोहनलालगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहनलालगंज Published by: ishwar ashish Updated Thu, 25 Apr 2024 07:13 PM IST
सार

मोहनलालगंज के एक गांव में महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
A man raped a woman in a village of Mohanlalganj, case filed.
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मोहनलालगंज इलाके के एक गांव में नशे में धुत वहशी दरिन्दे की दरिन्दगी का मामला प्रकाश में आने पर लोग दंग रह गए। महिला ने जब दुष्कर्म का विरोध किया तो दरिन्दे ने महिला का गला दबा दिया। महिला जब बेसुध हो गई तो महिला को मरा समझकर कर दरिन्दे ने कुकर्म किया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। महिला का इलाज ट्रॉमा सेंटर मे चल रहा है।

विज्ञापन


आरोपी को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया है हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस के मुताबिक इलाके के एक गांव मे मां बेटे रहते हैं। मंगलवार को बेटा काम पर गया था। आरोप है कि आरोपी युवक सुभाष शराब के नशे मे धुत होकर देर शाम महिला के घर मे घुस आया और महिला से अश्लीलता करने लगा।
विज्ञापन


महिला अपनी आबरू बचाने के लिए दरिन्दे से भिड़ गई। इस पर दरिन्दे युवक ने महिला को जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया जिस पर महिला बेसुध हो गई। महिला को मरा समझकर वहसी दरिन्दे ने दुष्कर्म किया। महिला का बेटा रात में वापस घर आया तो मां की हालत देख दंग रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे ने लोगों की मदद से मां को सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया लेकिन महिला की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार की रात केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर आलोक राव के मुताबिक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही है। घटना संदिग्ध है। मारपीट का मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed