{"_id":"66516eea6f9420bc32000b79","slug":"a-man-ran-away-from-thana-his-dead-body-found-hanging-from-a-tree-in-biswan-kotwali-in-sitapur-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: थाने से फरार आरोपी का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, मुंशी पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: थाने से फरार आरोपी का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, मुंशी पर गंभीर आरोप
Sat, 25 May 2024 10:36 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 25 May 2024 10:36 AM IST
सार
सीतापुर जिले के बिसवां थाने से फरार आरोपी का शव पेड़ से लटकता मिला है। उस पर एक किशोरी को भगाने का आरोप था। मृतक के भाई ने मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
इसी पेड़ की टहनी से लटकता मिला युवक का शव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले की कोतवाली बिसवा में शनिवार सुबह थाने से फरार हुए एक आरोपी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। आरोपी पर किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप था। इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज था। शनिवार को उसका शव घर के पास पेड़ की टहनी से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली बिसवां के सांडा गांव निवासी इमरान पर गांव की एक किशोरी को भगाने का आरोप था। इस संबंध में लड़की के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था। इसके बाद मृतक इमरान के भाई सलाहुद्दीन को साथ मे लेकर नैनीताल गये और इमरान व किशोरी को गांव ले आये।
विज्ञापन
इसके बाद बृहस्पतिवार को पुलिस इमरान को थाने ले आई। वहां से बृहस्पतिवार देर रात मुंशी की लापरवाही से इमरान फरार हो गया। मुंशी ने कोई लिखा पढ़ी नहीं की थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इमरान पुलिस को नित्य क्रिया का बहाना कर फरार हो गया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने परिजनों को इमरान के भागने की सूचना दी। शनिवार सुबह उसका शव मिला। परिजन पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन