फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murders his wife and shot himself in raebareli.

पत्नी को मायके से बुलाकर गला रेता फिर खुद भी कुएं में कूद कर मार ली गोली

Thu, 03 Aug 2017 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली Updated Thu, 03 Aug 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
A man murders his wife and shot himself in raebareli.
मृतका प्रीती व मृतक सुनील कुमार विश्वकर्मा - फोटो : amar ujala

शादी के बंधन में तो बंधे, लेकिन कभी दिल नहीं मिले। पांच साल में दूरियां बढ़ती ही गईं। नाराज पत्नी चार माह पहले मायके चली गई। इलेक्ट्रीशियन पति ने तमाम मिन्नतें कर बुधवार को पत्नी को बुलाया। रात में गमछे से गला दबाकर फिर चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद कुएं में कूद कर खुद को गोली से उड़ाया दिया।

विज्ञापन


सूचना पर सीओ, थानेदार ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। युवक का शव कुएं से और पत्नी का शव चारपाई पर नग्नावस्था में मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को गृहकलह मान रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


दोनों के बीच किस बात को लेकर टकराव था। यह अभी सामने नहीं आया। लेकिन बुधवार की रात जो कुछ हुआ, उससे हर कोई दंग है। सनकी ने फिल्मी अंदाज में घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरीगंज थाना क्षेत्र के रौजा गांव की रहने वाली प्रीती (28) की शादी वर्ष 2012 में डीह थाना क्षेत्र के धनकेसरा मजरे पूरब नायन गांव निवासी सुनील कुमार विश्वकर्मा (30) के साथ हुई थी। सुनील इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। घर में सुनील के पिता रामचरन, मां प्रेमी देवी और भांजा राहुल साथ रहता था।

कुछ ‌दिनों के बाद बिगड़ गए रिश्ते

A man murders his wife and shot himself in raebareli.
गमगीन परिवार व गांव के लोग - फोटो : amar ujala

बताया जाता है कि वर्ष 2012 में शादी के बाद कुछ दिन तो ठीकठाक रहा, लेकिन इसके बाद दंपती के रिश्ते बिगड़ गए। मृतका के पिता हरी प्रसाद की मानें तो दामाद और बेटी में किसी बात को लेकर आए दिन कहासुनी होती थी। इधर, चार माह से बेटी घर पर थी। बुधवार को दामाद घर आया था।

लाख मिन्नतें करने के बाद बेटी को ससुराल भेजा था। बताते हैं कि रात में सुनील ने पहले पत्नी को मार दिया और फिर कुएं में कूद गया। इसके बाद अपने भांजे राहुल को फोन किया। उससे दो बोतल पानी मंगाया। इससे पहले कि राहुल शोरगुल मचाता। लोग पहुंचते।

उसने 315 बोर के तमंचे से गोली मारकर अपना काम तमाम कर लिया। इससे हर कोई हतप्रभ है। ग्रामीण कहते हैं कि जैसे लगता है कि मृतक सुनील सनक गया था। इसी सनक में उसने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया।

की जा रही है मामले की जांच

A man murders his wife and shot himself in raebareli.
मामले में जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

सीओ सलोन शशिकांत यादव, थानेदार शिवशंकर गुप्ता पुलिस टीम के साथ पहुंचे। कुएं से सुनील का शव बाहर निकाला, वहीं मृतका का शव नग्नावस्था में चारपाई पर पड़ा था।

अमरेश शुक्ला की अगुवाई में पहुंची फोरेंसिक टीम ने एक घंटे से ज्यादा समय तक हर बिंदुओं पर सबूत जुटाए और उनकी फोटोग्राफी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed