फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered in Shivpur kotwali in Bahraich.

Bahraich: 1000 रुपये के विवाद में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, दर्दनाक मौत

Wed, 06 Nov 2024 01:32 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, शिवपुर(बहराइच)
संवाद न्यूज एजेंसी, शिवपुर(बहराइच) Published by: ishwar ashish Updated Wed, 06 Nov 2024 01:32 PM IST
सार

बहराइच के शिवपुर में एक हजार रुपये के विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है।

विज्ञापन
A man murdered in Shivpur kotwali in Bahraich.
मृतक युवक शकील। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच के शिवपुर कोतवाली देहात के ग्राम पंचायत बजरिया के मजरा दुगों निवासी शकील (43) की मंगलवार की देर शाम पड़ोसियों ने 1000 रुपये के लिए जमकर पिटाई की जिसके कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई। मौत के बाद पत्नी ने पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने पांचों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक शकील की पत्नी नूरुननिशा ने आरोप लगाते हुए बताया कि पड़ोसी भद्दर की पत्नी ने मंगलवार की शाम शकील से उधार के तौर पर 1000 रुपए मांगे थे जिस पर शकील ने सुबह बैंक से पैसे निकाल कर देने को कहा। ये बात जब भद्दर के घरवालों को पता चली तो रात में मनऊ, समीर, रहीश, हसनी व भूरे उनके घर पहुंचे। सभी ने उनके घर में दखल ने देने की बात कहते हुए गाली गलौज शुरू दिया। इस पर जब शकील ने विरोध किया तो लाठी डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रायबरेली: इस बार राहुल ने गिनाईं सिस्टम की खामियां, कराया मुख्य विपक्षी नेता होने का एहसास, दिए ये संकेत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव: जमीनों की खरीद में कथित गड़बड़ियों को मुद्दा बनाएगी सपा, इन चुनावों को 2027 का सेमीफाइनल मान रही है पार्टी


हमले में गंभीर रूप से घायल शकील पत्नी के साथ ग्राम प्रधान अब्दुल वहीद के घर शिकायत करने पहुंचा। जहां चाय- पानी के बाद अचानक शकील की तबियत खराब हो गई। प्रधान के भाई अब्दुल अजीज शकील को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जमीनी विवाद की रंजिश निकलने का आरोप
पत्नी नूरुननिशा ने आरोप लगाते हुए बताया कि विपक्षियों के साथ पुराना जमीनी विवाद था जिसको लेकर सभी रंजिश रखते थे। इसी को लेकर विपक्षियों ने 1000 रुपए के प्रकरण को आधार बनाकर पति की हत्या कर दी। मामले में कोतवाल नानपारा प्रदीप सिंह का कहना है कि मृतक की पत्नी ने तहरीर दी है। तहरीर में शामिल सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed