{"_id":"5eaeb1e7a4c8924bbc7b7026","slug":"a-man-murdered-in-sandana-thana-kshetra-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में सोते हुए युवक को धारदार हथियार से काट डाला, एक आंख भी फोड़ दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में सोते हुए युवक को धारदार हथियार से काट डाला, एक आंख भी फोड़ दी
Sun, 03 May 2020 05:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 May 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
मृतक राज बहादुर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र में घर के बाहर सो रहे एक ग्रामीण की शनिवार की रात धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने मृतक की एक आंख भी फोड़ दी।
विज्ञापन
घटना के समय मृतक की चारपाई पर उसका 10 साल का बेटा भी सो रहा था। वह पूरी तरह सुरक्षित है। खबर पाकर रविवार सुबह सीओ मिश्रिख, एसओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार के लोग गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का शक जाहिर कर रहे हैं। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
संदना थाना क्षेत्र के केसुआमऊ गांव निवासी राज बहादुर उर्फ नन्हके (38) पुत्र लक्ष्मण शनिवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। उसके साथ उसका 10 साल का बेटा रूपकमल भी सोया हुआ था। रात में राजबहादुर की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। सुबह परिवार के लोग सो कर उठे तो राजबहादुर का शव चारपाई पर खून से सना हुआ पड़ा मिला।
हत्यारों ने उसके सिर, चेहरे व गले सहित शरीर के कई अंगों पर धारदार हथियार से वार किए। हत्यारों ने मृतक की एक आंख भी फोड़ दी। घटना के पीछे पुरानी रंजिश का मामला बताया जा रहा है। मृतक के भाई सुरेश ने गांव के ही राजीव के खिलाफ शक के आधार पर तहरीर दी है।