फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered his wife for not giving bike in dawry in Bahraich.

दहेज में बाइक न मिलने से नाराज पति ने की पत्नी की हत्या, मां की तलाश में घर में चक्कर काट रहे बच्चे

Thu, 25 Jun 2020 05:47 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Thu, 25 Jun 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
A man murdered his wife for not giving bike in dawry in Bahraich.
हत्या के बाद जमा भीड़ व जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

बहराइच शहर के गुदड़ी मोहल्ले में दहेज में बाइक न मिलने पर पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए विवाहिता का शव बोरे में भर दिया गया। आसपास के लोगों ने विवाहिता के न दिखने पर पूछा तो शव को बोरे में ही छोड़कर परिजन घर से फरार हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के वशीरगंज मोहल्ला निवासी नबी अहमद ने अपनी बेटी नरगिस का विवाह पांच साल पहले गुदड़ी मोहल्ला निवासी अजीज अहमद के पुत्र भोले के साथ किया था। नबी ने बताया कि शादी के बाद से ही विवाहिता के ससुरालीजन बाइक की मांग करने लगे थे। बाइक न देने पाने पर उसे मारा पीटा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह पड़ोसियों से पता चला कि दामाद ने अपने मां-बाप व भाई-बहन के साथ मिलकर बेटी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी है। शव को छिपाने की नीयत से बोरे में भर दिया था। इसी बीच आसपास के लोगों ने नरगिस के न दिखने की बात पूछी तो सब घबरा गए और बोरे में शव को छोड़कर घर से फरार हो गए।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश

पड़ोसियों की सूचना पर नगर कोतवाल आरपी यादव दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। बोरे में भरा शव बरामद किया गया। जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। नगर कोतवाल ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

दो बच्चों की मां थी नरगिस
नरगिस दो बच्चों की मां थी। नरगिस ने तहजीब व नेहा को जन्म दिया था। बेटी नेहा की उम्र छह साल व बेटा तहजीब अभी मात्र तीन साल का हुआ था लेकिन दहेज की चाहत ने बच्चों के सिर से मां की ममता छीन ली। अब दोनों बच्चे अपनी मां को तलाशते हुए घर में चक्कर काट रहे थे। उनकी मासूमियत को देखकर मोहल्ले के लोगों की आंखों से भी आंसू छलक उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed