{"_id":"5eb3eadb8ebc3e90274506bd","slug":"a-man-murdered-his-niece-in-bahraich","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में चाचा ने भतीजी की गला रेतकर की हत्या, 23 मई को आनी थी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में चाचा ने भतीजी की गला रेतकर की हत्या, 23 मई को आनी थी बरात
Thu, 07 May 2020 04:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 May 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच जिले के माधवपुरवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। जमकर लाठी डंडे चले। चाचा ने अपनी भतीजी की गला रेतकर हत्या कर दी। कई और लोग भी घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर एएसपी देहात घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
जिले के हरदी थाना क्षेत्र के दहाव के माधवपुरवा में गुरुवार को सगे भाइयों में मकान के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हो गया। बात- बात में विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। हंसिया व लाठी डंडे चले। विवाद में युवती ज्योति (19) पुत्री दशरथ की हसिया से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
मारपीट में श्रवण कुमार (35), शीला देवी (11), राजमंगल (40), राजमन (35) व दिव्या (16) घायल हो गए। सूचना पाकर एएसपी ग्रामीण रवींद्र कुमार सिंह, सीओ शंकर प्रसाद व एसओ शिवानंद प्रसाद यादव समेत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
एएसपी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। एसओ ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
23 मई को होनी थी ज्योति की शादी
मृतका ज्योति की मां अल्पना ने रोते हुए बताया कि बिटिया की शादी पड़ोस के बेलासपुर गांव निवासी दिनेश के साथ तय हुई थी। 23 मई को शादी होनी थी। घटना से दोनों परिवारों में मातम पसर गया।