फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered his daughter in Vigyanpuri colony in Lucknow.

Lucknow: सौतेले पिता ने बेटी को चाकुओं से गोदकर मार डाला, बचाने में मां भी हुई घायल, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Jun 2025 10:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 23 Jun 2025 10:33 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के विज्ञानपुरी कॉलोनी में एक सौतेले पिता ने अपनी बेटी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हमले की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि पिता ने तलाक के बाद दूसरी शादी की थी।
 

विज्ञापन
A man murdered his daughter in Vigyanpuri colony in Lucknow.
मृतक युवती सिमरन व मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महानगर के विज्ञानपुरी कॉलोनी में सोमवार रात एक पिता ने सौतेली बेटी को चाकू गोदकर मार डाला। आरोपी ने किचन में रखे दो अलग अलग चाकू से वार किया था। बेटी को बचाने आई उसकी मां भी हमले में घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


डीसीपी मध्य आशीष कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक रेखा राजपूत विज्ञानपुरी कॉलोनी में बेटी सिमरन (19) के साथ रहती थीं। पति जागेश सिंह राजपूत के देहांत के बाद रेखा ने एक साल पहले विकास चंद्र पाडेय से दूसरी शादी की थी। सोमवार रात करीब पौने आठ बजे विकास भी रेखा के घर पर मौजूद था। रेखा ने बताया कि सिमरन मोबाइल फोन चला रही थी। विकास को लगा कि वह फोन पर किसी से बात कर रही है। इसको लेकर विकास ने सिमरन को टोका। इस पर दोनों में बहस हो गई।
विज्ञापन


विकास ने सिमरन को घर से निकल जाने के लिए कहा। इसके बाद दोनों में विवाद बढ़ गया। गुस्से में विकास किचन से चाकू लेकर आया और सिमरन पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बेटी की चीख सुनकर रेखा वहां पहुंचीं तो देखा कि विकास सिमरन के गर्दन पर चाकू से हमला कर रहा था। रेखा ने बेटी को बचाने की कोशिश की तो उसने रेखा पर भी हमला बोल दिया। हमले में रेखा के हाथ पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिमरन एमिटी यूनिवर्सिटी से बीसीए की छात्रा थी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो सिमरन खून से लथपथ पड़ी थी। सिमरन को पुलिस जीप से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से ही आरोपी विकास को दबोच लिया।

मामले पर डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि युवती की मां रेखा राजपूत ने आरोपी विकास चंद्र पांडेय से दूसरी शादी की थी। इस रिश्ते और विरासत को लेकर विवाद हुआ जिस पर आरोपी ने युवती की चाकू से वारकर हत्या कर दी। इस दौरान बेटी को बचाने की कोशिश में मां भी घायल हो गई। युवती को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को मिले खून से सने चाकू

A man murdered his daughter in Vigyanpuri colony in Lucknow.
मृतक युवती की मां रेखा राजपूत। - फोटो : amar ujala

घटनास्थल से खून से सने चाकू मिले हैं जिन्हें फोरेंसिक टीम ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। रेखा ने जब से विकास से शादी की थी तब से सिमरन खुश नहीं थी। घटनास्थल पर पहुंचे एसीपी गंज विकास जायसवाल ने आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि सिमरन का अक्सर उसके सौतेले पिता से विवाद होता था। इसके पहले भी दोनों में कई बार कहासुनी हो चुकी थी। 

विकास का टोकना सिमरन को अच्छा नहीं लगता था। यही नहीं, विकास कोई काम नहीं करता था। वह रेखा की प्रॉपर्टी पर हक जमाता था। उसकी नजर रेखा की संपत्ति पर थी। वह आए दिन प्रापर्टी की विरासत को लेकर भी सिमरन से उसका झगड़ा करता था।

वारदात से इलाके में पसरा सन्नाटा

A man murdered his daughter in Vigyanpuri colony in Lucknow.
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व फोरेंसिक टीमें। - फोटो : amar ujala

विज्ञानपुरी जैसे पॉश कॉलोनी में हत्या की घटना के बाद वहां सन्नाटा पसर गया। रेखा के परिजनों से पुलिस ने बात करने की काशिश की। सिरमन के ताऊ ने बताया कि 2016 से वह परिवार के संपर्क में नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेखा के पहले पति डॉक्टर थे। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में जब पता किया तो इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed