{"_id":"680e46596447d0cf0a048dea","slug":"a-man-married-to-a-girl-after-hiding-his-religion-in-ayodhya-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: खुद को हिंदू बताकर युवती से की शादी, पुत्र के जन्म लेने पर बनाने लगा खतना का दबाव, हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: खुद को हिंदू बताकर युवती से की शादी, पुत्र के जन्म लेने पर बनाने लगा खतना का दबाव, हुआ खुलासा
Mon, 28 Apr 2025 12:18 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:18 AM IST
सार
अयोध्या में खुद को हिंदू बताकर युवती से शादी करने वाले युवक के धर्म का विवाह के बाद खुलासा हुआ और वो युवती पर पूजा-पाठ से रोकने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
पीड़ित युवती ने की मामले की शिकायत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या शहर के रामनगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से एक मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर शादी रचा ली। लगभग छह साल बाद उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसकी पिटाई करके भाग गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन
सीओ सिटी को दिए शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली एक महिला का उनके घर आना-जाना था। महिला ने एक युवक को हिंदू बताकर उनसे परिचय कराया। युवक ने एक दिन उन्हें कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। इसकी वीडियो उसने बना ली। बाद में उनसे शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों ने देवकाली मंदिर में शादी रचाई और रामनगर क्षेत्र में ही वे लोग किराये पर रहने लगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अवैध रूप से संचालित मदरसों पर प्रशासन की कार्रवाई जारी, दो दिन में 14 मदरसे सीज किए गए
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कानपुर के अपर आयुक्त राज्य कर शशांक शेखर हटाए गए, टैक्स चोरी से जुड़ी शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई
इस बीच आरोपी का व्यवहार क्रूर होने लगा। वह महिला को पूजा-पाठ से रोकने लगा। बाद में उसे एक पुत्री पैदा हुई तो उसने खुद के मुस्लिम होने की जानकारी दी। विरोध पर उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी और मारा-पीटा। 28 अक्तूबर 2024 को उन्होंने बेटे को जन्म दिया तो आरोपी ने उसका खतना कराने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। मना करने पर उन्हें मारपीट कर वह परिचय कराने वाली महिला के साथ 24 नवंबर 2024 को चला गया। सात अप्रैल को आरोपी ने पाटेश्वरी देवी मंदिर के पास कार से उनकी स्कूटी में टक्कर मारकर जाने से मारने का प्रयास किया।
सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर धर्म परिवर्तन के मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। पीड़िता के बयान व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन