{"_id":"652a3fa62dcc489f78014b26","slug":"a-man-kills-an-eight-year-old-girl-in-balrampur-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur: बेटी को पीटने पर हत्यारा बन गया बाप, आठ साल की बच्ची को मारकर शव तालाब के पास फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur: बेटी को पीटने पर हत्यारा बन गया बाप, आठ साल की बच्ची को मारकर शव तालाब के पास फेंका
Sat, 14 Oct 2023 12:43 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:43 PM IST
सार
बलरामपुर में सगे मौसा ने आठ साल की बच्ची की निर्ममता से हत्या कर दी। परिजनों द्वारा पुलिस में शिकायत करने पर हत्यारा भी बच्ची की तलाश करता रहा।
विज्ञापन
मृतक बच्ची सिया, तालाब के किनारे पड़ा मिला शव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सगे मौसा ने ही आठ साल की मासूम सिया की हत्याकर शव नहर बालागंज से गेंदापुर मार्ग के किनारे स्थित तालाब के पास फेंक दिया। बृहस्पतिवार को अपने मौसा की बेटी के साथ खेलने गई सिया घर नहीं लौटी तो उसकी मां ने खोजबीन शुरू की। सिया की फोटो के साथ पर्चे बांटे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शुक्रवार की रात सिया का शव बरामद कर हत्या करने के जुर्म में मृतक सिया के मौसा करन सोनी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के कल्याण जंक्शन मुंबई न्यू सोनिया कॉलोनी निवासी अनिरूद्व तिवारी की पत्नी मीनू तिवारी रक्षाबंधन पर्व पर अपनी बहन के घर बेटी के साथ आईं थीं। तबीयत खराब होने के कारण अभी वापस नहीं जा सकीं थीं। वह शहर के गदरहवा मजार के पीछे रहने वाली अपनी बहन माधुरी सोनी के साथ ही रह रहीं थीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मस्जिदों में मांगी मजलूमों की हिफाजत की दुआ, उलमा बोले- फलस्तीनियों को मारकर स्थापित नहीं होगी शांति
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इस्राइल-फलस्तीन को लेकर CM योगी का सख्त आदेश, भारत सरकार के विचारों के विपरीत जाने पर होगी कार्रवाई
मीनू कहना है कि उसकी बेटी सिया अपने मौसा करन सोनी की बेटी के साथ खेलने के लिए घर से गई थी। वह वापस नहीं आई तो उसने खोजबीन की। पता न चलने पर थाने में सूचना दी थी। उसकी लापता हुई बेटी की खोजबीन उसके बहन का पति करन भी कर रहा था। शुक्रवार को पुलिस को नहर बालागंज के पास तालाब के किनारे एक आठ साल की मासूम का शव मिला। पुलिस ने मीनू को बुलाकर तस्दीक कराया। पुलिस शुक्रवार की पूरी रात खोजबीन करती रही।
पुलिस को करन सोनी पर शक हुआ क्योंकि जिस दिन सिया लापता हुई थी उस दिन रात में उसे मौसा के साथ ही कुछ लोगों ने देखा था। इसके आधार पर पुलिस ने करन सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या का राज उजागर हो गया।
पुलिस के मुताबिक करन ने बताया कि सिया अक्सर उसकी बेटी को मारती थी एक बार चेहरे पर मार दिया तो उसके गाल पर नाखून के निशान बन गए। यही नहीं इससे उसके चेहरे पर संक्रमण भी हो गया था। इससे वह सिया से काफी नाराज था। उस दिन उसने ठान लिया था कि उसकी हत्या कर देगा।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार का कहना है कि आठ वर्षीय सिया की गुमशुदगी की सूचना मिली थी। छानबीन में सिया का शव तालाब के पास मिला। जांच में उसका मौसा करन ही हत्या का दोषी पाया गया। उसे गिरफ्तर कर लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले में गंभीर कार्रवाई कर रही है।