{"_id":"656f02daa1bb5f9df00f2987","slug":"a-man-killed-his-wife-in-roshan-nagar-in-thakurganj-in-lucknow-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : फिजियोथेरेपिस्ट ने पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला, बेटे को स्कूल छोड़ने के बाद वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : फिजियोथेरेपिस्ट ने पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला, बेटे को स्कूल छोड़ने के बाद वारदात को दिया अंजाम
Wed, 06 Dec 2023 06:36 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 06 Dec 2023 06:36 AM IST
सार
लखनऊ में ठाकुरगंज के रोशननगर में एक फिजियोथेरेपिस्ट ने पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला। शव सबसे पीछे वाले कमरे में चादर से लपेट कर रख दिया। उसके ऊपर फोल्डिंग (चारपाई) रख दी।
विज्ञापन
मृतक महिला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ में ठाकुरगंज के रोशननगर में एक फिजियोथेरेपिस्ट ने पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला। शव सबसे पीछे वाले कमरे में चादर से लपेट कर रख दिया। उसके ऊपर फोल्डिंग (चारपाई) रख दी। उसके बाद वह भाग निकला। मंगलवार को मृतका के छोटे बेटे ने अपनी नानी को फोन कर मां के न मिलने की बात कही। तब मायके वाले उसके घर पहुंचे। खोजबीन के दौरान महिला का खून से सना शव मिला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: सपा-कांग्रेस की तकरार का फायदा उठाएगी भाजपा, अलग-अलग लड़ने पर पार्टी को होगा फायदा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन में टूट?: कल होने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगे अखिलेश, अब तक की सभी मीटिंग में लिया था हिस्सा
विज्ञापन
रोशननगर निवासी आनंदेश्वर अग्रहरि पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट है। आनंदेश्वर अपनी पत्नी संध्या साहू (40) व दो बेटे तनिष्क(14 वर्ष) व शौर्य(9 वर्ष) के साथ रहता था। तनिष्क मूकबधिर है। नाका निवासी संध्या की मां कमला साहू सोमवार शाम व रात को जब बेटी को कॉल की तो रिसीव नहीं हुआ। इधर मंगलवार को शौर्य ने उनको कॉल कर बताया कि मम्मी कहीं चली गई हैं। पापा भी नहीं है। यहां पर खून जैसा कुछ पड़ा हुआ है। ये सब सुनकर कमला अपने बेटे अमन के साथ संध्या के घर पहुंची। शौर्य ने दरवाजा खोला। जब वह भीतर गईं तो खोजबीन के दौरान ग्राउंड फ्लोर पर पीछे वाले कमरे में चारपाई के नीचे खून से सना चादर में लिपटा संध्या का शव मिला। तब पुलिस को सूचना दी गई।