{"_id":"66f7db102f3451c91b05f24f","slug":"a-man-killed-his-mother-in-khairaghat-thana-in-bahraich-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: कई दिनों से धमकी दे रहा था बेटा... आखिरकार गला दबाकर कर दी मां की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: कई दिनों से धमकी दे रहा था बेटा... आखिरकार गला दबाकर कर दी मां की हत्या
Sat, 28 Sep 2024 04:01 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:01 PM IST
सार
बहराइच के खैराघाट थाने के एक गांव में एक शराबी बेटे ने अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद हत्यारा फरार हो गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर घटनास्थल पर लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के एक गांव में एक शराबी बेटे ने गला दबाकर अपनी मां की हत्या कर दी। दिव्यांग पिता ने खुद बेटे पर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों को जब आपबीती सुनाई तो गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अभी प्रकरण में कुछ भी बोलने से इंकार किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनावा निवासी रंगीलाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनका बड़ा बेटा जयकरन अक्सर शराब के नशे में विवाद करता था। उन्होंने बताया कि उन्हें दोनों आखों से नहीं दिखता है बावजूद इसके वह उनके साथ भी मारपीट करता था। शुक्रवार रात बेटे ने मां गुलाबा देवी की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में भारी बारिश और तेज हवाओं से तापमान गिरा, अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - डिवाइडर से टकराकर पलट गई क्रिकेटर मुशीर की फॉर्च्यूनर कार, बाल-बाल बचे, देखें- भीषण हादसे की तस्वीरें
उन्होंने बताया कि हत्या करने के बाद वह मौके से फरार हो गया। परिजन गुलाबा को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। मौत की सूचना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी संजय सिंह ने मौके पर जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पिता ने बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। आरोपी की तलाश की जा रही है।
कई दिन से हत्या की दे रहा था धमकी
मृतका गुलाबा देवी के पति दिव्यांग रंगीलाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि गुलाबा स्कूल में खाना बनाकर भरण पोषण करती थी लेकिन जयकरन कई दिनों से अपनी मां को प्रताड़ित कर रहा था और बांका लेकर हत्या करने पर तुला हुआ था। इसी बीच शुक्रवार की रात उसने मौका पाकर गला दबाकर हत्या कर दी।