{"_id":"5d1305678ebc3e3ca82b474e","slug":"a-man-killed-his-father-in-mohanlalganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोते को पीटने से मना किया तो बेटे ने पिता को ही डंडे से पीटकर किया अधमरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोते को पीटने से मना किया तो बेटे ने पिता को ही डंडे से पीटकर किया अधमरा, मौत
Wed, 26 Jun 2019 11:29 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहनलालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहनलालगंज
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 Jun 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
बाबूलाल
- फोटो : amar ujala
मोहनलालगंज के कोराना गांव में एक बुजुर्ग ने अपने बेटे को पोते की पिटाई करने से मना किया तो बेटे ने बुजुर्ग पिता को ही पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
आरोपी रामकिशुन शराब के नशे में था और बच्चे को पीट रहा था जिस पर बाबूलाल (70) ने बीचबचाव कर बच्चे को छोड़ देने की बात कही। इससे रामकिशुन आगबबूला हो गया और पिता बाबूलाल को ही बुरी तरह डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन
जिसके बाद देर रात बाबूलाल की मौत हो गई। आरोपी फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुजुर्ग को मंगलवार की शाम को पीटा गया था और देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन