फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man killed his children in shravasti.

जिद पर पिता ने अपने तीनों बच्चों को कुल्हाड़ी से काट डाला

Fri, 26 Feb 2016 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कटरा/इकौना (श्रावस्ती)
ब्यूरो/अमर उजाला, कटरा/इकौना (श्रावस्ती) Updated Fri, 26 Feb 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
A man killed his children in shravasti.

इकौना के महदेइया गांव निवासी एक विक्षिप्त युवक ने शुक्रवार सुबह अपने तीन बच्चों को कुल्हाड़ी से काट डाला। स्कूल जाने के लिए तैयार बच्चों का कुसूर सिर्फ इतना था कि वे दादी से चूरा की जिद कर रहे थे। दो मासूमों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

विज्ञापन


इस वारदात को अंजाम देने के बाद भी युवक के हाथ नहीं कांपे और वह कुल्हाड़ी लेकर पत्नी व एक अन्य पुत्र को मारने के लिए अपनी ससुराल के लिए निकल पड़ा। हालांकि, पुलिस ने उसे रास्ते में गिरफ्तार कर लिया। विक्षिप्त के पिता ने बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम महदेइया निवासी सियाराम मिश्रा (35) पुत्र उदयचंद्र मिश्रा एक साल से मानसिक बीमारी से पीड़ित है। सियाराम और उसकी पत्नी सरोज के चार बच्चे राजन (12), मोहनी (8), शालिनी (4) व साजन (2) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने साथ आने से कर दिया था इंकार

A man killed his children in shravasti.

कुछ दिन पहले सरोज, साजन को लेकर अपने मायके गिलौला के नानकार चली गई थी। गुरुवार को सियाराम पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया लेकिन सरोज ने आने से मना कर दिया। इस कारण वह काफी परेशान था।

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे राजन, मोहिनी व शालिनी विद्यालय जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच तीनों अपनी दादी मंजू देवी से चूरा मांगने लगे। जब तक मंजू बच्चों को चूरा लाकर देती तब तक बच्चों की जिद देख सियाराम आपा खो बैठा। उसने पास ही रखी कुल्हाड़ी उठाई और बच्चों पर वार कर दिया।

शालिनी और मोहनी की मौके पर जान चली गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राजन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में मोहिनीपुर के पास उसने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस ने रास्ते में ही कर लिया गिरफ्तार

A man killed his children in shravasti.

घटना के बाद सियाराम पत्नी सरोज व पुत्र साजन को मारने के लिए घर से कुल्हाड़ी व ट्रैक्टर लेकर नानकार के लिए चल दिया। ग्रामीणों की सूचना पर गिलौला के पास पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

सियाराम के पिता उदयचंद्र की तहरीर पर इकौना पुलिस ने सियाराम के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल, एएसपी विजय पाल सिंह, सीओ भिनगा वीर सिंह व थानाध्यक्ष इकौना अवध नारायण यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed