{"_id":"5f3d35578ebc3e61e34d66c6","slug":"a-man-jumped-into-sarayu-river-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह से आजिज युवक ने सरयू में लगाई छलांग, हादसे के समय पत्नी व सास-ससुर भी मौके पर थे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह से आजिज युवक ने सरयू में लगाई छलांग, हादसे के समय पत्नी व सास-ससुर भी मौके पर थे मौजूद
Wed, 19 Aug 2020 07:56 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 19 Aug 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू कलह से आजिज एक युवक ने मंगलवार देर शाम सरयू पुल से नदी में छलांग लगा दी। जिस समय युवक नदी में कूदा उस दौरान उसके परिजन भी उसके साथ मौजूद थे और उसे मनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कलह से परेशान युवक ने किसी की न सुनी और सरयू में छलांग लगा दी। अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस की टीम गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
घटना मंगलवार रात करीब 7.30 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि सरयू पुल से एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी है। सूचना पर तत्काल नयाघाट चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा सरयू पुल पहुंचे और नाविक व गोताखोरों के माध्यम से कूदे युवक की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक की पहचान अजय जायसवाल (32) पुत्र ननकन जायसवाल निवासी बैसिंहपुरवा थाना परसपुर, जिला गोंडा के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि युवक घरेलू कलह से आजिज था। मंगलवार को भी पत्नी से कुछ कहासुनी होने के बाद वह गुस्से में घर से निकल पड़ा तो उसकी पत्नी व सास-ससुर भी उसके पीछे हो लिए।
विज्ञापन
युवक अजय गोंडा से अयोध्या पहुंचा और सरयू तट पर नदी में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश करने लगा, इतने में पीछे आ रही उसकी पत्नी व सास-ससुर भी मौके पर पहुंच गए और उसे मनाने का पूरा प्रयास किया लेकिन युवक ने गुस्से में किसी की नहीं सुनी और नदी में छलांग लगा दी। बताया कि नदी की धारा काफी तेज होने के कारण सर्च अभियान में दिक्कत आ रही है, अभी तक युवक का पता नहीं चल सका है।