{"_id":"66d2e65b10f5db015a0472f4","slug":"a-man-hide-his-identity-and-married-forced-wife-for-conversion-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: मुस्लिम पहचान छिपाकर युवती से की शादी, धर्म परिवर्तन कराया, दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: मुस्लिम पहचान छिपाकर युवती से की शादी, धर्म परिवर्तन कराया, दिया तीन तलाक
Sat, 31 Aug 2024 03:17 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 31 Aug 2024 03:17 PM IST
सार
महिला ने निगोहां थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। युवक ने अपनी पहचान छिपाकर शादी की और फिर जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया। महिला का कहना है कि वह अपने बच्चों के लिए यातनाएं सहती रही।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताज मोहम्मद ने बबलू बनकर युवती को प्यार के जाल में फंसाया और भगाकर शादी कर ली। ससुराल पहुंचने पर युवती को पता चला कि पति मुस्लिम है। विरोध पर जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया। इस दौरान युवती ने दो बेटियों को जन्म दिया। आरोपी ने दूसरी युवती से निकाह कर लिया और सऊदी अरब चला गया। वहां से लौटा तो पीड़िता को तीन तलाक दे दिया। युवती ने शुक्रवार को निगोहां थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
निगोहां के डीहा गांव निवासी नीलम मिश्र के अनुसार, कुछ साल पहले ताज मोहम्मद ने खुद को हिंदू बताकर प्यार के जाल में फंसाया था। शादी के बाद जबरन धर्म परिवर्तन कराके उनका नाम नाजिया रखवा दिया था। वह इतनी यातनाएं सिर्फ अपनी बच्चियों के लिए सहती रही। ताज ने वर्ष 2021 में शाजिया नाम की युवती से निकाह कर लिया और सऊदी अरब चला गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बहराइच: साथी के बिछड़ने से और भी घातक हुए भेड़िए, एक लंगड़ा भेड़िया बढ़ा रहा है सबसे ज्यादा दहशत
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या: राम मंदिर पर अब तक एक हजार करोड़ हुए खर्च, 80 फीसदी काम पूरा, 2500 करोड़ किए जाने हैं खर्च
पीड़िता के अनुसार, 25 जून 2024 को ताज लौटा और मारपीट कर उन्हें घर से भगा दिया। इसके बाद वह भाई शाश्वत मिश्रा के साथ रहने लगीं। आरोप है कि 24 अगस्त की शाम ताज उनके भाई के घर पहुंचा और मारपीट करते हुए तीन तलाक बोलकर चला गया। आजिज आकर उन्होंने शुक्रवार को निगोहां थाने में केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष अनुज तिवारी का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।