{"_id":"643163c4adae135d6500cf53","slug":"a-man-gives-her-wife-triple-talaq-for-not-fulfilling-the-demand-of-dowry-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Triple Talaq: दस लाख रुपये और फ्लैट की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Triple Talaq: दस लाख रुपये और फ्लैट की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज
Sat, 08 Apr 2023 06:23 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 08 Apr 2023 06:23 PM IST
सार
लखनऊ में 10 लाख रुपये और फ्लैट की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दहेज में 10 लाख रुपये और फ्लैट की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को पहले पति और ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया और फिर पति ने तीन तलाक दे दिया। अब पीड़िता ने इस संबंध में पति सहित आठ लोगों के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में केस दर्ज कराया है। वहीं, चिनहट इलाके में रहने वाली एक विवाहिता को दहेज के लिए पति, जेठ और जेठानी ने प्रताड़ित किया और फिर तीन तलाक दे दिया। पीड़ित ने अब तीनों के खिलाफ चिनहट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पति के सामने बेटी को दिया तीन तलाक
ठाकुरगंज के मल्हपुर निवासी सादिया बानो अंसारी की शादी एक जून 2022 में हरदोई अतरौली निवासी हसीब अंसारी से हुई थी। शादी के दो महीने बाद से ही पति व ससुराल वाले उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पति व ससुराल वालों ने उससे 10 लाख रुपये और फ्लैट की मांग की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुस्लिमों पर सभी का फोकस, सपा-बसपा के अलावा BJP भी रुख भांपने में लगा रही एड़ी-चोटी का जोर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव: रालोद ने तीन सदस्यीय चयन समिति का किया गठन, चार पदाधिकारी भी घोषित किए गए
मांग पूरी न होने पर पांच जनवरी को हसीब ने पत्नी को बुरी तरह से पीटने के बाद घर से निकाल दिया। मायके आने के बाद से ही महिला सुलह का प्रयास करती रही। दो अप्रैल को पिता के साथ समझौता करने के इरादे से सादिया अपने पिता संग हरदोई स्थित ससुराल गई थी जहां उसे घर में प्रवेश नहीं दिया गया। पति हसीब ने दस लाख रुपये और फ्लैट की मांग फिर से की और पीड़िता को घर में घुसने नहीं दिया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। सादिया के पिता ने दामाद को इस बात के लिए मना किया तो उसने घर के बाहर ही सादिया को तीन तलाक देकर भगा दिया।
अब पीड़िता ने इस संबंध में शुक्रवार को ठाकुरगंज थाने में पति हसीब, ससुर याकुब अंसारी, जेठ यासीन, नौशाद, ननद कमरून, हसबुन, अख्तरून और ननदोई इबादुल्ला के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
कुवैत से लौट कर दिया तीन तलाक
चिनहट निवासी रूकसान की शादी वर्ष 2013 में चिनहट विमल नगर निवासी तुफैल खान के साथ हुई थी। पीड़िता के अनुसार दहेज में पांच लाख नहीं मिलने पर उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। शादी के कुछ दिन बाद पति तुफैल कुवैत चला गया। इस बीच पीड़िता ने एक बेटे को जन्म दिया। पति विदेश से लौटा तो पीड़िता ने शिकायत पुलिस से की। किसी तरह समझौता हुआ और दोनों फिर से साथ रहने लगे। कुछ दिन बाद तुफैल फिर से पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। छुट्टी खत्म होने के बाद वह वापस लौट गया। उधर पीड़िता की सास की मौत हो गई।
घर में पीड़िता के अलावा उसकी जेठानी खुरशीदा और उसका पति ताज मोहम्मद उसको परेशान करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि जेठ ने उसके साथ गलत हरकत भी की। शिकायत जेठानी की तो जेठानी ने धमका कर चुप करा दिया। इसके बाद पीड़िता अपने मायके जाकर रहने लगी।
बीते 15 जनवरी को पति तुफैल विदेश से वापस लौटा तो पीड़िता फिर ससुराल पहुंची। आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट करते हुए तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। 6 अप्रैल को पीड़िता ने पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ चिनहट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।