फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RLD formed three members selection committe for Nikay Chunav.

निकाय चुनाव: रालोद ने तीन सदस्यीय चयन समिति का किया गठन, चार पदाधिकारी भी घोषित किए गए

Sat, 08 Apr 2023 04:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 Apr 2023 04:54 PM IST
सार

रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने निकाय चुनाव से पहले चयन समिति का गठन करने के साथ ही रालोद के चार पदाधिकारियों की भी घोषणा की है।

विज्ञापन
RLD formed three members selection committe for Nikay Chunav.
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए पार्टी की तीन सदस्यीय चयन समिति का गठन कर दिया है।

विज्ञापन


जिसमें राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव सुखबीर सिंह गठीना, राष्ट्रीय सचिव रमा नागर व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नरेंद्र सिंह एडवोकेट शामिल हैं। यह जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुस्लिमों पर सभी का फोकस, सपा-बसपा के अलावा BJP भी रुख भांपने में लगा रही एड़ी-चोटी का जोर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महाराष्ट्र के सीएम शिंदे के अयोध्या दौरे से पहले रामनगरी पहुंचे डीजीपी, सुरक्षाका लिया जायजा


इसके अलावा, रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चार पार्टी पदाधिकारियों के नाम घोषित किए है। पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर को प्रदेश मुख्यालय का प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा मनजीत सिंह को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (प्रभारी सेक्टर संगठन), अहमद हमीद को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (प्रभारी फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन) व कमल जाटव को एससी-एसटी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में रालोद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी भी घोषित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed