फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man gets shoot and looted.

जज के शैडो को गोली मार सर्विस पिस्टल लूटी

Thu, 26 Nov 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 Nov 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
A man gets shoot and looted.

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में नेहरू इंक्लेव के पीछे जुगौली रेलवे क्रॉसिंग पर दो बदमाशों ने बुधवार रात ड्यूटी खत्म करके लौट रहे हाईकोर्ट के जस्टिस एके मित्तल की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल प्रमोद कुमार को गोली मारकर सर्विस पिस्टल लूट ली।

विज्ञापन


वह रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ा फाटक खुलने का इंतजार कर रहा था। इलाके के लोगों को घेराबंदी करते देख हवाई फायरिंग करते बाइक से फरार हो गए। दुस्साहसिक वारदात से इलाका दहल उठा।
विज्ञापन


आईजी, डीआईजी, एसएसपी कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। इस बीच नागरिकों ने घायल सिपाही को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उसकी हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि कांस्टेबल प्रमोद कुमार (30) बुधवार रात नौ बजे ड्यूटी खत्म करके गौतमपल्ली से इंदिरानगर के सेक्टर-22 स्थित अपने घर जा रहा था। नेहरू इंक्लेव के पीछे जुगौली क्रासिंग पर पहुंचा ही था कि फाटक बंद हो गया। प्रमोद ने बाइक रोकी और फाटक खुलने का इंतजार कर रहा था।

हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले

A man gets shoot and looted.

उसके आसपास और पीछे खड़ी अनेक गाड़ियों में सवार लोग ट्रेन के गुजरने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच एक बदमाश पैदल ही प्रमोद के करीब पहुंचा। उसकी कमर में लगी सर्विस पिस्टल छीनकर गर्दन पर गोली मारी और डोरी कलाई में लपेटते हुए रेलवे फाटक से करीब 20 मीटर दूर हो रहे जागरण के पास स्टार्ट खड़ी बाइक की पिछली सीट पर सवार हुआ और दूसरे बदमाश ने बाइक तेज रफ्तार से दौड़ा दी।

इससे पहले आसपास मौजूद लोगों ने सिपाही को गोली मारने के बाद पिस्टल लूटकर बदमाश को भागते देख शोर मचाया। इस पर उसने हवाई फायरिंग शुरू कर दी।

जागरण में मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन किया और रेलवे क्रॉसिंग के पास खून से लथपथ पड़े प्रमोद को टेम्पो पर लादकर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। डॉ प्रवीण शर्मा व एके सिंह ने प्राथमिक उपचार करके उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। प्रमोद की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

सनसनीखेज वारदात का पता चलते ही आईजी जोन जकी अहमद, डीआईजी रेंज डीके चौधरी, एएसपी ट्रांसगोमती जयप्रकाश व एएसपी क्राइम ज्ञानप्रकाश चतुर्वेदी अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंचे। गोमतीनगर, विभूति खंड, गाजीपुर व आसपास के थानों की फोर्स ने बदमाशों की तलाश शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed