{"_id":"64a53eb08f6f0b9b9e05c363","slug":"a-man-falls-into-a-pathole-when-the-road-sinks-in-ashiyana-lucknow-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के लिए आफत बनी बारिश: सड़क धंसने से बाइक सहित गड्ढे में गिर गया युवक, मुश्किल से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के लिए आफत बनी बारिश: सड़क धंसने से बाइक सहित गड्ढे में गिर गया युवक, मुश्किल से बची जान
Wed, 05 Jul 2023 03:28 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 05 Jul 2023 03:28 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सड़क धंस जाने से एक बाइक सवार युवक अपने वाहन सहित गड्ढे में समा गया। घटना में युवक चोटिल हो गया है।
विज्ञापन
पांच घंटे बाद बाइक को गड्ढे से बाहर निकाला गया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में मानसूनी बारिश लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। जगह-जगह सड़क धंसने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को वजीरगंज इलाके में सड़क धंसने के बाद शहर के आशियाना के स्मृति उपवन चौराहे की सड़क धंस गई जिससे एक बाइक सवार युवक अपने वाहन सहित गड्डे में समा गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ में झमाझम बारिश: वजीरगंज इलाके की सड़क धंसी, आसपास के घरों के ढहने का खतरा बढ़ा, दहशत में लोग
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एसटीएफ को एक क्लिक पर अपराधियों का पूरा ब्यौरा देगा एआई बेस्ड क्रिमिनल डाटा सिस्टम
राहगीरों और स्थानीय लोगों ने उसे किसी तरह गड्ढे से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। वहीं, करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद बाइक को गड्ढे से निकाला गया।
बताया जा रहा है कि सीवर लाइन डालने के बाद सड़क को बराबर कर दिया गया था लेकिन बुधवार सुबह से हो रही बारिश से सड़क धंस गई।
इसी तरह मंगलवार को भी हजरतगंज में सेंट फ्रांसिस कॉलेज के सामने हाल ही में बनी सड़क में बड़ा गड्ढा हो गया। कॉलेज के पास सीवर लाइन डालने के बाद कुछ महीने पहले ही सड़क बनाई गई थी। शहर के गोलागंज इलाके में सड़क धंसने से एक कार उसमें फंस गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।