फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man falls into a pathole when the road sinks in Ashiyana Lucknow.

जनता के लिए आफत बनी बारिश: सड़क धंसने से बाइक सहित गड्ढे में गिर गया युवक, मुश्किल से बची जान

Wed, 05 Jul 2023 03:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 05 Jul 2023 03:28 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सड़क धंस जाने से एक बाइक सवार युवक अपने वाहन सहित गड्ढे में समा गया। घटना में युवक चोटिल हो गया है।

विज्ञापन
A man falls into a pathole when the road sinks in Ashiyana Lucknow.
पांच घंटे बाद बाइक को गड्ढे से बाहर निकाला गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ में मानसूनी बारिश लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। जगह-जगह सड़क धंसने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को वजीरगंज इलाके में सड़क धंसने के बाद शहर के आशियाना के स्मृति उपवन चौराहे की सड़क धंस गई जिससे एक बाइक सवार युवक अपने वाहन सहित गड्डे में समा गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ में झमाझम बारिश: वजीरगंज इलाके की सड़क धंसी, आसपास के घरों के ढहने का खतरा बढ़ा, दहशत में लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एसटीएफ को एक क्लिक पर अपराधियों का पूरा ब्यौरा देगा एआई बेस्ड क्रिमिनल डाटा सिस्टम


राहगीरों और स्थानीय लोगों ने उसे किसी तरह गड्ढे से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। वहीं, करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद बाइक को गड्ढे से निकाला गया।

बताया जा रहा है कि सीवर लाइन डालने के बाद सड़क को बराबर कर दिया गया था लेकिन बुधवार सुबह से हो रही बारिश से सड़क धंस गई।

इसी तरह मंगलवार को भी हजरतगंज में सेंट फ्रांसिस कॉलेज के सामने हाल ही में बनी सड़क में बड़ा गड्ढा हो गया। कॉलेज के पास सीवर लाइन डालने के बाद कुछ महीने पहले ही सड़क बनाई गई थी। शहर के गोलागंज इलाके में सड़क धंसने से एक कार  उसमें फंस गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed