फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man died when a hut catches fire in Mall Avenue in Lucknow.

Lucknow News: संदिग्घ हालात में झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जला युवक, मौत

Fri, 08 Mar 2024 12:54 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 08 Mar 2024 12:54 PM IST
सार

झोपड़ी में आग लगने से एक युवक जिंदा जल गया। अग्निशमन कर्मियों को युवक मृत अवस्था में मिला। हालांकि, आग पर कुछ देर बाद काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
A man died when a hut catches fire in Mall Avenue in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ के माल एवेन्यू में शुक्रवार तड़के क्रिश्चियन कब्रिस्तान के पास बनी टिन शेड की झोपड़ी में संदिग्ध हालात में आग लग गई। हादसे में झोपड़ी में रह रहे युवक की जल कर मौत हो गई।

विज्ञापन


क्रिश्चियन कब्रिस्तान कंपाउंड के पास टिन शेड की बनी झोपड़ी में अनिल चरण (48) रहते थे। शुक्रवार तड़के 4:50 बजे उनकी झोपड़ी में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने एक गाड़ी से कुछ देर में आग बुझा ली।
विज्ञापन


इसके बाद झोपड़ी में घुसे अग्निशमन कर्मियों को अनिल जला हुआ मृत अवस्था में मिला। भाई सुनील के मुताबिक अनिल अविवाहित था। वह अकेले झोपड़ी में रहता था।

एफएसओ हजरतगंज राम कुमार रावत के मुताबिक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शुरुआती जांच में क्वाइल से आग लगने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed