{"_id":"6123d337666cd4252d613c5b","slug":"a-man-died-of-heart-attack-after-seeing-his-brother-s-dead-body-in-sitapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: भाई का शव देख सदमे में युवक की मौत, दो भाइयों की मौत से घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: भाई का शव देख सदमे में युवक की मौत, दो भाइयों की मौत से घर में मचा कोहराम
Mon, 23 Aug 2021 10:26 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:26 PM IST
सार
परिजनों का आरोप है कि बाइकों में भिड़ंत बाद में वहां मौजूद लोगों ने घायल और उसके परिजनों से हाथापाई की। इसके बाद घायल को परिवार के लोग बाइक से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर इलाज के दौरान अधेड़ की मौत हो गई।
विज्ञापन
विलाप करते मृतक के परिजन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रामकोट (सीतापुर)। दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे की खबर सुनकर सदमे में उसके भाई ने भी दम तोड़ दिया। कुछ ही घंटे में दोनों भाइयों की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
तंबौर इलको के टेड़वा निवासी सियाराम (50) दौलतपुर निवासी पने दामाद विष्णु (22) के साथ रामकोट से बाइक से सवार होकर घर जा रहे थे। इस बीच रामकोट इलाके में अरथाना मार्ग पर सुल्तानपुर की पुलिया के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे सियाराम गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि बाइकों में भिड़ंत बाद में वहां मौजूद लोगों ने घायल और उसके परिजनों से हाथापाई की। इसके बाद घायल को परिवार के लोग बाइक से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर इलाज के दौरान अधेड़ की मौत हो गई। इसके बाद शव को घर लाया गया, जहां पर भाई के शव को देखकर दूसरे भाई शेर बहादुर (45) सदमे में आ गए। उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन घर पर ही शेरबहादुर की मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
गांव में मातमी सन्नाटा
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने के बाद सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सियाराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुछ ही घंटो के भीतर दो भाइयों की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवार के लोगों की आंखों से आंसुओं का सैलाब थमने का नाम नहीं ले रहा है।