{"_id":"5cbc8549bdec2214676acb84","slug":"a-man-died-in-a-fire-in-field-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: ट्रेन रुकी, मजा लेने के लिए फसल में लगाई आग में खुद ही जलकर मर गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: ट्रेन रुकी, मजा लेने के लिए फसल में लगाई आग में खुद ही जलकर मर गया युवक
Sun, 21 Apr 2019 08:47 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 21 Apr 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के बमडेरा गांव के पास ट्रेन रुकने पर एक युवक ट्रेन से उतरा और सामने खेत में कटी रखी गेहूं की फसल में आग लगा दी, लेकिन हवा तेज होने के कारण वह भाग नहीं सका और खुद की लगाई आग में जलकर भस्म हो गया।
विज्ञापन
तहसील करनैलगंज के गोंडा-लखनऊ रेल मार्ग पर बमडेरा गांव के पास पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। दोपहर बाद लखनऊ की ओर से असम जा रही अवध असम एक्सप्रेस वहीं रुक गई। काशन के कारण रुकी ट्रेन से एक युवक उतरा और बगल के खेत में कटी लगी गेहूं की फसल में आग लगा दी।
विज्ञापन
हवा तेज होने के कारण आग की लपटें तेज हो गईं जिससे युवक भाग नहीं सका और खुद की लगाई आग में जिंदा जल गया। आसपास के लोगों ने आग पर जब तक काबू पाया तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
युवक की जेब से मात्र रेलवे का एक टिकट मिला जो असम तक था। उसकी पहचान नहीं हो सकी। जीआरपी ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि युवक विक्षिप्त लग रहा था। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।