{"_id":"652f56d698464fc17a05d0e3","slug":"a-man-died-during-treatment-sufferring-from-dengue-in-mohanlalganj-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहनलालगंज: डेंगू पॉजिटिव होने पर पीजीआई में वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखे गए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहनलालगंज: डेंगू पॉजिटिव होने पर पीजीआई में वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखे गए युवक की मौत
Wed, 18 Oct 2023 09:23 AM IST
ishwar ashish
माईसिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माईसिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 18 Oct 2023 09:23 AM IST
सार
मोहनलालगंज के सिसेंडी में एक निजी अस्पताल से इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती किए गए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मोहनलालगंज के सिसेंडी में बुखार से अस्पताल में भर्ती तीन दिन पहले एक महिला की मौत के बाद मंगलवार की रात को एक युवक की भी मौत हो गई। इसके पहले दहियर गांव में बुखार से एक बुजुर्ग की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सिसेंडी के प्रमोद उर्फ कुंवर मिश्रा को दस दिन पहले बुखार आने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर खून की जांच मे डेंगू एनएस वन पॉजिटिव पाया गया था। निजी अस्पताल में हालत बिगड़ने पर कुंवर को पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत बिगड़ने पर उसे वेंटीलेटर सपोर्ट में रखा गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले: यूपी में गुंडों के डर से स्कूल जाने से डरती थीं लड़कियां, अब वही गुंडे-माफिया बिलों में छिपे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी की झोली भरेगा विश्वकप: ऑनलाइन गेमिंग में प्रदेश नंबर वन, विश्वकप के दौरान 1,800 करोड़ के लगेंगे दांव
मंगलवार की रात कुंवर की मौत हो गई जिसके बाद शव लेकर परिजन सिसेंडी चले आए। सिसेंडी में कुंवर के परिवार में अन्य नौ लोग समेत गांव में दर्जनों लोग भी बुखार से पीड़ित हैं। जिसमें कई लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए उन्हें निजी अस्पतालों मे भर्ती कर कराया जा रहा है।