{"_id":"5f64894d8ebc3e748355bfee","slug":"a-man-died-after-getting-injured-in-a-stone-pelting-during-a-clash-in-sitapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: पंचायत सचिवालय भवन के निर्माण को लेकर दो पक्ष भिड़े, पथराव में घायल व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: पंचायत सचिवालय भवन के निर्माण को लेकर दो पक्ष भिड़े, पथराव में घायल व्यक्ति की मौत
Fri, 18 Sep 2020 03:47 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 18 Sep 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
मृतक इकरार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर के रामपुर कलां थाना क्षेत्र में पंचायत सचिवालय के निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में पथराव होने से एक अधेड़ बुरी तरह घायल हो गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दरअसल, रामपुर कलां थाना क्षेत्र के तेजनीपुर मजरा सोहरिया गांव के मौजूदा प्रधान करुणेश कुमार अपने घर के पास ही ग्रामसभा की जमीन पर पंचायत सचिवालय का निर्माण करा रहे हैं। इसका पड़ोस के सोहरिया गांव निवासी व प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी सलमान विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, सलमान पक्ष के लोगों ने इस निर्माण कार्य का विरोध करते हुए एसडीएम महमूदाबाद को प्रार्थना पत्र दिया था और निर्माण कार्य को रुकवाने का आग्रह किया था। जिसकी वजह से एसडीएम द्वारा इस कार्य को रुकवा दिया गया था लेकिन गुरुवार की रात प्रधान के जरिए पंचायत सचिवालय का निर्माण फिर से शुरू करा दिया गया था।
विज्ञापन
जब इसकी भनक पड़ोस के गांव में रह रहे प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी सलमान को लगी तो वह अपने गांव के करीब डेढ़ सौ लोगों को लेकर तेजनीपुर गांव पहुंच गया। जहां यह लोग निर्माण कार्य पर विरोध जताने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तकरार बढ़ गई और एक दूसरे पर ईट गुम्मो से हमला कर दिया। पथराव होने पर वहां भगदड़ मच गई।
इस हमले में तेजनीपुर गांव निवासी इकरार (45) पुत्र मजीद गंभीर रूप से घायल हो गया। इकरार को फौरन सीएचसी पहला ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर आधी रात हुई इस सनसनीखेज वारदात की खबर पाकर पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सहित कई थानों की फोर्स घटनास्थल पर जा पहुंची।
पुलिस ने जांच पड़ताल की। इस मामले में मौजूदा प्रधान द्वारा पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।