फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man died after get shot in gomati nagar in lucknow.

ढाबे के बाहर खड़े अधेड़ की गोली लगने से मौत, ...पर सीसीटीवी से नहीं मिला सुराग, जांच जारी

Sun, 06 May 2018 09:43 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 06 May 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
A man died after get shot in gomati nagar in lucknow.
मामले की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के पास रविवार भरी दोपहरी ढाबे पर काम करने वाले 50 वर्षीय राजेश कुमार को संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। भीड़भाड़ वाले इलाके में हत्या की सूचना से हड़कंप मच गया। सहायक पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि राजेश की मौत बंदरों को भगाने के लिए एयरगन से चलाई गई गोली से हुई है। हालांकि, गोली कहां से चली? किसने चलाई? इसका पता नहीं चल सका है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि गोली किस असलहे से चली है और किस बोर की है? यह पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक राजेश विवेकखंड के नवाबपुरवा में परिवार के साथ रहता था और फैमिली बाजार के पास स्थित आंटी का ढाबा में काम करता था। दोपहर करीब सवा दो बजे वह ढाबा के बाहर खड़ा था तभी उसे गोली लग गई। वह चीखते हुए सड़क पर गिर पड़ा तो आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। ढाबा के कर्मचारी उसे उठाने गए तो खून देखकर होश उड़ गए। गंभीर रूप से घायल राजेश ने बताया कि उसे गोली लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास काफी उत्पात मचाते हैं बंदर

A man died after get shot in gomati nagar in lucknow.
अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें लोहिया अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गोली उसके बायीं कांख के नीचे पीठ की तरफ लगी थी। पुलिस ने छानबीन की लेकिन गोली कहां से आई? यह पता नहीं लग सका।

प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि फैमिली बाजार व अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इलाकाई लोगों ने बताया कि जिस जगह घटना हुई, वहां आसपास काफी बंदर उत्पात मचाते हैं। बंदर भगाने के लिए अक्सर एयरगन से लोग फायर करते हैं। रविवार को भी ऐसे ही किसी ने फायर किया होगा जिसमें से एक शॉट राजेश को लग गया होगा।

हालांकि, राजेश के शरीर पर लगा घाव एयरगन के छर्रे का नहीं लग रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल, परिवारीजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। न ही किसी से विवाद की जानकारी दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फैमिली बाजार के कुछ कर्मचारियों सहित अन्य लोगों को थाना बुलाकर पूछताछ की जा रही है।

पति का शव देखते ही बेसुध हो सड़क पर गिर पड़ी पत्नी

A man died after get shot in gomati nagar in lucknow.

राजेश को गोली लगने की जानकारी पाकर उसकी पत्नी अर्चना रोते-पीटते लोहिया अस्पताल पहुंची। वहां पति की मौत का पता चलते ही उस पर आसमान टूट पड़ा। अर्चना बेसुध होकर सड़क पर ही गिर पड़ी। चेहरे पर पानी के छींटे मारकर उसे होश में लाया गया तो वह रोने-चीखने लगी। साथ आई महिला ने किसी तरह उसे संभाला।

चार से पांच फायर हुए, सीसीटीवी फुटेज में दिखे डंडे लेकर बंदरों को दौड़ाते लोग
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मौके पर चार से पांच फायर की आवाज सुनी गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई जिसमें कुछ बच्चे और युवक डंडे लेकर बंदरों को खदेड़ते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग बंदरों पर पत्थर भी चलाते दिख रहे हैं। कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं दिख रहा जो एयरगन से बंदरों पर फायर कर रहा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed