Gonda: प्रताड़ना से परेशान फिटर ने 250 बेहोशी की दवाएं खाकर किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में भर्ती
मामले में मिल के यूनिट हेड समेत तीन अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। युवक मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा के मोतीगंज क्षेत्र में कुंदुरखी स्थित बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल यूनिट में कार्यरत फिटर ने एक साथ 250 गोली निश्चेतक (ऑपरेशन के दौरान दी जाने वाली बेहोशी की दवा) खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर हालत में गोंडा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में फिटर का उपचार चल रहा है। मिलकर्मी ने अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है।
मुरादाबाद के भोजपुर इस्लाम नगर (रमपुरा) निवासी गजेन्द्र सिंह (38) बजाज चीनी मिल के कुन्दरखी यूनिट में फिटर के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार की सुबह उसने 250 गोली निश्चेतक खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने मोतीगंज थाने में सूचना देकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। कर्मी की पत्नी रूबी सिंह का आरोप है कि उसके पति को बीते कई दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को उसे निलंबित कर गेट बंद कर दिया गया। मिल के यूनिट हेड पीएन सिंह, राजू सिंह व कमलेश कुमार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए रूबी ने बताया कि उनके पति का इलाज लखनऊ से चल रहा है। एक महीने की रखी दवाई खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
गजेंद्र अपने दो बच्चों व पत्नी के साथ नाथनगर के चंटू बाबा मंदिर के पास किराए पर मकान लेकर रहता है। बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल के यूनिट हेड पीएन सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.