{"_id":"5ae776b74f1c1b320a8b760f","slug":"a-man-commits-suicide-because-of-fear-from-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की दहशत में फंदे से लटका युवक, महीने भर से झेल रहा था प्रताड़ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की दहशत में फंदे से लटका युवक, महीने भर से झेल रहा था प्रताड़ना
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 01 May 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
मो. तैयब
- फोटो : amar ujala
एक किशोरी के अपहरण के आरोप में महीने भर से प्रताड़ना झेल रहे युवक ने पुलिस की दहशत में रविवार देर रात फांसी लगा ली। मामला काकोरी के गांव सिकरौरी का है। आक्रोशित परिवारीजनों ने पुलिस पर किशोरी के परिवारीजनों के इशारे पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कहा कि पहले तो पुलिस ने चार दिन तक हिरासत में रखा और फिर उस पर लापता किशोरी को ढूंढने का दबाव बनाने लगी थी। किशोरी के परिवारीजनों ने रविवार शाम घर धावा बोलकर हंगामा किया और युवक को पीटकर करके थाने ले गए थे। वहां से तीन घंटे बाद छूटा युवक बुरी तरह डरा था।
विज्ञापन
पुलिस ने किशोरी के पिता व मामा के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। इस पर आक्रोशित परिवारीजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार दोपहर हरदोई रोड पर पुलिस चौकी के पास शव सड़क पर रखकर जाम लगाया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि काकोरी के गांव सिकरौरी निवासी मो. तैयब (18) का शव सोमवार सुबह गांव के ही रमजान के आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। उसके गले पर दुपट्टे का फंदा कसा था। वहां से गुजरे लोगों ने घरवालों और पुलिस को सूचना दी।
तैयब के पिता अमारुल हक ने अपने पड़ोसी मो. नसीम व मलिहाबाद के छोटी कसमंडी निवासी उसके साले मो. मुकीम और उनके साथियों पर बेटे की हत्या करके शव लटकाने का शक जताया।