{"_id":"64560ab42e3df7834c0ac5e9","slug":"a-man-climbed-on-a-electricity-towar-in-lucknow-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा युवक, एक घंटे बाद नीचे उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा युवक, एक घंटे बाद नीचे उतरा
Sat, 06 May 2023 01:37 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 06 May 2023 01:37 PM IST
सार
लखनऊ के पीजीआई इलाके में स्थित एक हाईटेंशन लाइन के टावर पर एक युवक चढ़ गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे उतारा गया। उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के पीजीआई वृंदावन बरौली चौराहे के पास स्थित 132000 हाई टेंशन लाइन के टावर पर एक युवक शनिवार सुबह चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़े देखने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पुलिस व फायर विभाग की गाड़ियां पहुंचीं। लगभग 1 घंटे बाद हाईटेंशन लाइन की बिजली काटी गई। इस दौरान युवक टावर पर चढ़ा बैठा रहा।
अग्निशमन विभाग की हाइड्रोलिक मशीन को बुलाया गया उसके बाद ऊपर चढ़े युवक ने प्रशासन के लोगों से पानी की मांग की। पानी की बोतल के बहाने फायरकर्मी हाइड्रोलिक मशीन के सहारे ऊपर चढ़े।
विज्ञापन
उन्होंने लगभग एक घंटे तक युवक से बात की और उसे नीचे उतरने के लिए तैयार किया। युवक को उतारकर ट्रामा सेंटर ले जाया गया। युवक का नाम रोहित पाल पुत्र रामनरेश है। वह प्रयागराज का रहने वाला है।
विज्ञापन
कोतवाल राणा राजेश कुमार सिंह ने बताया की युवक को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया है।