फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man cancelled a cab because its driver was a muslim.

मुस्लिम ड्राइवर देख कैंसिल कर दी ओला कैब, कहा- नहीं देना चाहता जिहादियों को पैसे

Mon, 23 Apr 2018 05:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 Apr 2018 05:44 AM IST
विज्ञापन
A man cancelled a cab because its driver was a muslim.
ये किया गया ट्वीट। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

धार्मिक आधार पर भेदभाव का मामला अब कार के ड्राइवर तक पहुंच गया है। राजधानी लखनऊ के एक व्यक्ति ने निजी कंपनी की कार सिर्फ इसलिए लौटा दी क्योंकि उसका ड्राइवर मुस्लिम था। जिसके जवाब में निजी कंपनी ने ट्वीट कर कहा कि कंपनी अपने ड्राइवर और कस्टमर के साथ धर्म, लिंग या पंथ के आधार पर भेदभाव नहीं करती है।

दरअसल, लखनऊ के अभिषेक मिश्रा ने कुछ दिन पहले निजी कंपनी की एक टैक्सी बुक कराई थी। जिसके बाद उसने ड्राइवर के मुस्लिम होने के कारण कार की बुकिंग कैंसिल कर दी।

विज्ञापन


बुकिंग कैंसिल करने के बाद इसका स्क्रीनशॉट ट्विटर पर डालते हुए अभिषेक ने लिखा कि 'वह अपने पैसे जेहादियों को नहीं देना चाहता।' कुछ ही देर में वायरल हुए ट्वीट का जवाब देते हुए निजी कंपनी ने कहा, 'हमारे देश की तरह टैक्सी सेवा उपलब्ध कराने वाली उनकी कंपनी भी सेक्युलर प्लेटफार्म है। हम अपने ड्राइवरों और कस्टमरों में जाति, धर्म, लिंग या पंथ के आधार पर भेदभाव नहीं करते हैं। कंपनी ने सभी ग्राहकों और ड्राइवरों से आग्रह किया है कि वे एक-दूसरे से सम्मान के साथ व्यवहार करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
 



मीडिया से बातचीत में अभिषेक ने बताया कि उन्होंने ऐसा एक फेसबुक पोस्ट के जवाब में किया था। जिसमें बैंगलौर की एक युवती ने 'रुद्र हनुमान' के पोस्टर वाली कैब में ट्रैवल न करने की अपील की थी और ये भी लिखा था कि मैं रेप टेररेज्म को बढ़ावा देने के लिए और रेपिस्टों का पेट भरने के लिए अपना पैसा नहीं दूंगी। अभिषेक का कहना है कि कंपनी को उस मामले में भी इतनी ही तेजी दिखानी चाहिए थी। मैंने जो किया वो प्रतिक्रिया स्वरूप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed