फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a man brutally beaten his son,died in sitapur

सीतापुर: पिता ने पुत्र को बेरहमी से पीटा, मौत, मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 08 May 2019 01:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 08 May 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
a man brutally beaten his son,died in sitapur
डेमो

एक व्यक्ति ने अपने बेटे को इस कदर पीटा कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक की मां ने अपने पति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र के शाहजलालपुर गांव निवासी हरिनंदन के 13 वर्षीय पुत्र विशाल की मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना को लेकर विशाल की मां आरती का कहना है कि पति हरिनंदन ने उसे छोड़कर दूसरी महिला से शादी कर ली है।
विज्ञापन


आरती मायके में रहती है, जबकि उसका पुत्र विशाल अपने पिता के पास शाहजलालपुर में रहता था। आरती का आरोप है कि सोमवार को उसके बेटे विशाल को पति हरिनंदन नहला रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसने विशाल को बेरहमी से पीट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

इससे विशाल हालत बिगड़ गई तो हरिनंदन ने पहले झाड़फूंक कराया और बाद में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार सुबह विशाल की मौत हो गई। घटना को लेकर आरती ने हरिनंदन पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

हरिनंदन का कहना है कि उसके बेटे को कुत्ते ने काटा था। जिससे उसकी हालत बिगड़ने से मौत हुई है। इंस्पेक्टर संजीत का कहना है कि बालक की मां की तहरीर पर पिता हरिनंदन के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed