अमेठी: शिक्षामित्र को स्कूल परिसर में पति ने किया लहूलुहान, महिला का आरोप आए दिन करता है मारपीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी जिले के ककवा गांव के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र को पति ने जमकर पीटा। पिटाई से घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कोतवाली के पूरे गणेश शुक्ल निवासी रवींद्र शुक्ला की पत्नी गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र पद पर कार्यरत हैं। महिला का आरोप है उसके पति ने शुक्रवार की शाम मारा पीटा था, जिसके बाद वह मायके चली गई थी।
शनिवार सुबह शिक्षामित्र विद्यालय पढ़ाने गई तभी पति विद्यालय आ गया। पहले परिसर में महिला की पिटाई की फिर जब महिला बचने का प्रयास किया तो परिसर के बाहर पिटाई कर दी।
महिला का आरोप, पति आए दिन करता है मारपीट
घटना में गंभीर रूप से घायल शिक्षामित्र को यूपी 100 ने सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला और उसके भाई का आरोप है कि पति आए दिन मारपीट करता है।
सीओ पीयूषकांत राय ने बताया कि शिक्षामित्र के साथ पति ने मारपीट की है। तहरीर मिली है केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।