{"_id":"1cd0bf2426510e9974de752ee1bfe033","slug":"a-man-attempt-to-suicide-in-barabanki-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद विदा नहीं की पत्नी, तो नहर में कूद गया पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के बाद विदा नहीं की पत्नी, तो नहर में कूद गया पति
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 11 Jul 2015 04:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल से पत्नी को विदा न करने के फैसले से क्षुब्ध पति ने नहर में कूदकर जान देने की कोशिश की। उसे जैसे-तैसे बचाया गया।
विज्ञापन
यूपी के बाराबंकी के फतेहपुर इलाके में पत्नी प्रेम से ग्रसित एक युवक ने ससुराल से पत्नी विदा न करने पर खौफनाक कदम उठाया। ससुराल से पत्नी की विदाई न होने से क्षुब्ध युवक ने शारदा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
हादसे की जानकारी होते ही आसपास मौजूद लोगों ने युवक को नहर से सकुशल निकाल लिया। पुलिस युवक के ससुराल वालों को बुलाकर पूछताछ कर रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र में ग्राम माधवपुर निवासी बालक राम के पुत्र पप्पू का विवाह फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम रसूलपनाह निवासी परशुराम की पुत्री पूनम से तीन वर्ष पूर्व हुआ था।
विज्ञापन
परिवारिक कलह की वजह से पूनम अपने मायके में रहने लगी थी। गुरुवार शाम पप्पू पत्नी को विदा कराने ससुराल गया था। शुक्रवार दोपहर बाद ससुराल वालों ने पूनम की विदाई करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
इस बात से क्षुब्ध पप्पू ने ग्राम जरखा के पास पुल से शारदा नहर में छलांग लगाकर आत्म हत्या की कोशिश की।
पुल से कुछ दूर स्थित एक निजी विद्यालय के बस चालक प्रेम, फूलचन्द्र, राजू आदि ने युवक को डूबते देखा तो नहर में कूदकर उसकी जान बचाई। मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज धीरेन्द्र सिंह ने युवक के ससुराल पक्ष को बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है।