{"_id":"6459dab7dc5bf1bf510207a6","slug":"a-man-attacked-on-his-wife-in-kachahari-in-raebareli-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: कचहरी में पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, अधिवक्ताओं ने किसी तरह महिला को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: कचहरी में पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, अधिवक्ताओं ने किसी तरह महिला को बचाया
Tue, 09 May 2023 11:03 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 09 May 2023 11:03 AM IST
सार
रायबरेली की कचहरी में एक पारिवारिक विवाद को लेकर पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। मामले में पति ने पत्नी के खिलाफ तलाक का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
हमले में घायल हुई महिला।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रायबरेली की दीवानी कचहरी परिसर में मंगलवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला बोल दिया। अधिवक्ताओं ने किसी तरह महिला को बचाया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता की ओर से पैरवी करने वाले अधिवक्ता अनिल कुमार अग्निहोत्री के मुताबिक नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे दयाराम तिवारी मजरे कोलवा निवासी दुखहरन सिंह का उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के थाना रुद्रपुर के जयनगर निवासी पत्नी उमा सिंह से पारिवारिक विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
दुखहरन सिंह ने पत्नी के खिलाफ तलाक का मुकदमा दाखिल किया है। शनिवार को पीड़िता दीवानी कचहरी परिसर स्थित परामर्श केंद्र जा रही थी। इसी दौरान लॉकप के पास पति ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। अधिवक्ताओं ने किसी तरह महिला को बचाया और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन