{"_id":"63c783d521a8dd2806297811","slug":"a-man-arrested-for-spreading-vulgarity-in-public-in-lucknow-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: चलती स्कूटी पर किस कर रहा था कपल, अश्लीलता फैलाने के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: चलती स्कूटी पर किस कर रहा था कपल, अश्लीलता फैलाने के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया
Wed, 18 Jan 2023 09:37 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 18 Jan 2023 09:37 PM IST
सार
हजरतगंज में एक स्कूटी पर अश्लीलता करने के मामले में पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया गया है। युवक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन व अश्लीलता फैलाने के मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गिरफ्तार हुआ युवक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ में हजरतगंज इलाके में युवक-युवती का स्कूटी पर अश्लीलता करते हुए जा रहे थे। पीछे से जा रहे स्कूटी सवार युवकों ने वीडियो बनाकर मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हजरतगंज पुलिस ने बुधवार को युवक को गिरफ्तार कर स्कूटी को सीज कर दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अखिलेश मिश्रा के मुताबिक युवक विक्की शर्मा चिनहट का रहने वाला है। कपड़े की दुकान में काम कर खर्च चलाता है। पूछताछ में विक्की ने बताया कि 15 जनवरी शाम को नाबालिग के साथ घूमने निकला था। उसी दौरान हजरतगंज से गुजरते वक्त किसी ने वीडियो बना लिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक वायरल वीडियो क्लीयर न होने से युवक की पहचान नहीं हो पा रही थी। इसके बाद 100 से सीसीटीवी कैमरे चेक कराए गए। करीब तीनों का रिकार्ड तलाशने के बाद हजरतगंज से आईटी जाने वाले मार्ग पर चेक किया गया तो कैमरे में स्कूटी कैद हो गई। इसके बाद आईटी चौराहे पर नंबर क्लीयर हुआ और युवक की पहचान कर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Uttar Pradesh | A video came to light, y'day, showing a man & a minor girl sitting on a scooter in an inappropriate manner, under Hazratganj PS in Lucknow. Case was filed under IPC sec 294, 279. Driver Vicky Sharma, 23, detained & his scooter has been seized: Lucknow Police pic.twitter.com/DQX6Lttyie
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 18, 2023
एक साल पहले हुई थी मोबाइल पर दोस्ती
आरोपी युवक ने पूछताछ में बताया कि उसकी किशोरी से दोस्ती एक साल पहले हुई थी। आरोपी के मुताबिक उसकी दुकान चिनहट में है। वहीं पर किशोरी के पिता भी दुकान है। एक साल पहले किशोरी के पिता का मोबाइल घर पर छूट गया था। जिसके कारण उसके मोबाइल से बेटी के नंबर पर कॉल करवाया। इसी दौरान किशोरी से बातचीत हुई। फिर अक्सर दोनों एक दूसरे से मोबाइल पर बातचीत और सोशल मीडिया पर चैटिंग करने लगे। दोस्ती बढ़ी तो पिता की दुकान पर आने के बहाने किशोरी मिलती थी। वहीं से उसे घर छोड़ने के नाम पर अक्सर स्कूटी से लेकर निकल जाता था। जब वीडियो बनी तो उस दिन भी उसे घर छोड़ने जा रहा था।
यह था मामला
हजरतगंज चौराहे के पास एक युवक और युवती यातायात नियमों को तोड़ते हुए स्कूटी चला रहे थे। जिसमें युवती युवक की गोद में बैठी है और युवक स्कूटी चला रहा है। साथ ही युवती अश्लीलता करते नजर आ रही है। मंगलवार देर शाम वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ तो पुलिस प्रशाशन हरकत में आया और युवक की पहचान हो सकी।