फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man and woman found in objectionable condition in karaundikala in Sultanpur.

महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला युवक, पति ने दोनों को बल्ली से बांधकर कर दी दुर्दशा

Tue, 20 Aug 2019 08:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Aug 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
A man and woman found in objectionable condition in karaundikala in Sultanpur.
- फोटो : amar ujala

सुल्तानपुर के करौंदीकलां क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक और महिला को घर वालों ने टिनशेड में लगी बल्ली से बांधकर डंडे से पीटा। इस बीच किसी ने घटना का वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने पिटाई में शामिल महिला के पति व देवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को दोनों का चालान कोर्ट भेज दिया।

विज्ञापन


करौंदीकलां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला से सात अगस्त की शाम को गांव का ही गुड्डू निषाद मिलने पहुंचा था। दोनों घर के बाहर आपत्तिजनक हालत में थे। तभी खेत जा रहे महिला के पति राज बहादुर ने दोनों को देख लिया और घर वालों की मदद से पकड़ लिया।
विज्ञापन


राजबहादुर और उसके भाई अरविंद ने पहले गुड्डू निषाद को मौके पर ही पीटा। इससे भी मन नहीं भरा तो अन्य लोगों की मदद से महिला और गुड्डू को पकड़कर घर पहुंचे। दोनों को घर के बाहर बरामदे में लगे टिनशेड की बल्ली में बांध दिया। उसके बाद दोनों की जमकर पिटाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने पर हुई मामले की जानकारी

इस दौरान किसी ने पूरी घटना का मोबाइल से वीडियो बना लिया। दो दिन पहले पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद करौंदीकलां थानाध्यक्ष शिव बालक को मामले की जानकारी हुई।

एसओ ने सोमवार को महिला की तहरीर पर पति राज बहादुर, देवर अरविंद और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया था।

मंगलवार को पुलिस ने पिटाई में शामिल पति राज बहादुर और देवर अरविंद को गिरफ्तार कर उनका चालान कोर्ट भेज दिया। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed