फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A loader loaded with gravel collided with a truck, leaving the driver and helper stranded for an hour

Lucknow News: ट्रक से टकराया गिट्टी लदा लोडर एक घंटे फंसे रहे चालक व खलासी

Tue, 21 Apr 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 21 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
A loader loaded with gravel collided with a truck, leaving the driver and helper stranded for an hour
लोडर का केबिन काटकर ड्राइवर को बाहर निकालते दमकल कर्मी।
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में रविवार देर रात पेनेशिया अस्पताल के पास तेज रफ्तार गिट्टी लदा लोडर पीछे से ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोडर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व खलासी फंस गए। दमकल कर्मियों ने पुलिस के सहयोग से एक घंटे में दोनों को बहार निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी ने बताया कि रविवार देर रात बस्ती के लालगंज रामनगर निवासी विकास लोडर में गिट्टी लादकर चिनहट के कमता की ओर जा रहे थे। लोडर में परिचालक बस्ती के मड़वा के रहने वाले रवि विश्वनाथ भी थे। रात करीब दो बजे शहीदपथ पर बेकाबू लोडर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया। हादसे में विकास और रवि घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके पर वह टीम के साथ पहुंचे और लोडर के केबिन में फंसे दोनों लोगों को निकालने की कोशिश की। मगर वे असफल रहे। घटना की जानकारी दमकल को दी गई। कुछ ही देर में फायर स्टेशन गोमतीनगर से दमकल कर्मी उपकरण लेकर पहुंचे। टीम ने कटर से लोडर का अगला हिस्सा काटकर एक घंटे में दोनों को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोडर हटा रही क्रेन से बस टकराई
इंस्पेक्टर ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद क्रेन को बुलाया गया। क्रेन जब लोडर हटा रही थी तभी उससे बस टकरा गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बस में सवार और राहगीर कोई चोटिल नहीं हुआ। वहीं, हादसे के कारण शहीद पथ पर जाम लगा। पुलिस ने कुछ ही देर में यातायात सामान्य करा दिया।

लोडर का केबिन काटकर ड्राइवर को बाहर निकालते दमकल कर्मी।

लोडर का केबिन काटकर ड्राइवर को बाहर निकालते दमकल कर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed