फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a letter to modi against varun

यूपी में अब वरुण ने तोड़ा मोदी का 'नियम'

Mon, 16 Jun 2014 10:09 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 16 Jun 2014 10:09 AM IST
विज्ञापन
a letter to modi against varun

बाराबंकी से सांसद प्रियंका रावत के अपने पिता को ही प्रतिनिधि बना देने का विवाद अभी शांत हुआ है कि सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी के प्रतिनिधि का विवाद खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बताया है कि सांसद वरुण गांधी ने हिस्ट्रीशीटर सोनू सिंह को अपना प्रतिनिधि बना दिया है जो आपके निर्देशों का उल्लंघन है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने सांसद वरुण गांधी को भी पत्र लिखकर सोनू सिंह को प्रतिनिधि बनाने पर आपत्ति जताई है।

यह लिखा गया है पत्र में

a letter to modi against varun

पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने मोदी को भेजे पत्र में लिखा है कि आपके (प्रधानमंत्री) निर्णय पर जनता ने वरुण गांधी को वोट देकर उन्हें सुल्तानपुर से जिताया।


सांसद बनने के बाद वरुण ने सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र से चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह को प्रतिनिधि घोषित किया है। यह व्यक्ति कूरेभार थाना क्षेत्र का प्रथम कोटि का हिस्ट्रीशीटर है।

वरुण के इस विवादास्पद फैसले से मन में आशंका भी उत्पन्न हुई है। महोदय! बाराबंकी से सांसद प्रियंका रावत के प्रतिनिधि नियुक्ति के गलत फैसले पर हस्तक्षेप करते हुए आपने स्वयं फोन करके उन्हें हिदायत दी। जिसके बाद उन्होंने अपने पिता को प्रतिनिधि बनाने का फैसला बदला।

पर, वरुण गांधी जो पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं, आपकी इच्छाओं का अनादर करके एक अपराधी और आतंकी छवि के व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर रहे हैं। आपसे निवेदन है कि वरुण गांधी को निर्देश दें कि ऐसे छवि के व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर आपकी इच्छाओं और आशाओं पर पानी न फेरें।

वाजपेयी ने जताई आपत्ति

a letter to modi against varun

उधर, वरुण के नजदीकी आनंद चौधरी का कहना है कि सोनू सिंह को प्रतिनिधि बनाने की खबर में दम नहीं है। वरुण गांधी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन कई प्रयासों के बाद भी उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने इस बारे में पूछने पर बताया कि ऐसा किया गया है तो निश्चित तौर पर यह पार्टी के सिद्धांत और नीतियों का ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों का भी उल्लंघन है।

मेरी तरफ से भी सभी सांसदों से इस सिलसिले में निर्देश दिया गया और व्यक्तिगत भी आग्रह किया जा चुका है। पार्टी अपनी नीति से समझौता नहीं करेगी।

भले ही कोई कितना भी बड़ा नेता हो। निर्देश मानने होंगे। इस संबंध में पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू ने कहा कि उन पर सिर्फ एक मुकदमा शेष है। ज्यादातर मुकदमे राजनीतिक साजिश के तहत दर्ज कराए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed