फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A leopard like animal attacked on a girl in Gonda.

Gonda: तेंदुए जैसे जानवर ने किशोरी को घसीटा, खेत के कटीले तारों से बची, गांव में मचा हड़कंप

Tue, 17 Dec 2024 07:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, नवाबगंज (गोंडा)
अमर उजाला नेटवर्क, नवाबगंज (गोंडा) Published by: ishwar ashish Updated Tue, 17 Dec 2024 07:18 PM IST
सार

गोंडा जिले के महेशपुर गांव में जंगली जानवर की आमद से खलबली मच गई है। वन विभाग की टीम ने मामले की जांच की। वहीं, गांव में तेंदुआ आने की खबर से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
A leopard like animal attacked on a girl in Gonda.
हमले में घायल हुई किशोरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

तेंदुए जैसे जानवर ने थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में किशोरी पर हमला कर दिया। जानवर उसे घसीटकर गन्ने के खेत में ले जा रहा था, खेत की सुरक्षा में लगे कटीले तारों में उलझकर किशोरी बच गई। तेंदुआ जैसे जानवर होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के शोर मचाने पर जानवर भाग गया। गांव के लोग तेंदुआ होने का दावा कर रहे हैं, उसे पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


महेशपुर गांव के जयप्रकाश की 10 वर्षीय लड़की जया देवी मंगलवार की सुबह करीब छह बजे गांव के बाहर नित्यक्रिया के लिए गई थी। इसी दौरान तेंदुआ जैसा जानवर किशोरी को खींच कर खन्ने के खेत की तरफ ले जाने लगा लेकिन खेत में कंटीला तार लगा होने से उसे खेत में नहीं ले जा सका। इसी दौरान उसके शोर मचाने पर गांव वाले दौड़े, ग्रामीणों के शोर से जंगली जानवर उसे छोड़कर भाग गया जिससे किशोरी की जान बच सकी। इससे लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने उसे घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। किशोरी के पिता जयप्रकाश ने बताया कि इलाज के दौरान 20 से अधिक टांका लगाया गया है। गांव में तेंदुआ आने की खबर आग की तरह फैल गई। पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची। लोगों के आक्रोश पर टीम ने पहुंचकर गांव में छानबीन की। गांव के मनोज यादव, मुकेश और सुभाष यादव ने दावा किया कि जंगली जानवर तेंदुआ ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर टिकरी वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने गांव के लोगों से बाहर न निकलने और सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि किशोरी पर हमला करने वाला जानवर तेंदुआ था या कोई और जानवर था। उन्होंने गांव की सुरक्षा को लेकर दो गार्ड की तैनाती की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed