{"_id":"6107d72136c3181051767631","slug":"a-leopard-killed-a-girl-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: झपट्टा मारकर घर से आठ साल की मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, सुबह बरामद हुआ बच्ची का सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: झपट्टा मारकर घर से आठ साल की मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, सुबह बरामद हुआ बच्ची का सिर
Mon, 02 Aug 2021 04:59 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 02 Aug 2021 04:59 PM IST
सार
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर वन रेंज के अंतर्गत जंगल से सटे आसपास के ग्रामीण इलाकों में जंगली जानवरों की आमद थमने का नाम नहीं ले रही है। जंगल के समीपवर्ती गांव में लगातार खूंखार जंगली जानवरों के हमले जारी हैं। इलाके में रविवार को एक तेंदुआ बच्ची को उठा ले गया।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के कतर्नियाघाट इलाके में एक जंगल से निकल कर आबादी के बीच पहुंचे तेंदुए ने एक आठ वर्षीय मासूम को उठा लिया और पास के खेतों की तरफ चला गया। सुबह मासूम का सिर बरामद हुआ है।
विज्ञापन
दरअसल, कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर वन रेंज के अंतर्गत जंगल से सटे आसपास के ग्रामीण इलाकों में जंगली जानवरों की आमद थमने का नाम नहीं ले रही है। जंगल के समीपवर्ती गांव में लगातार खूंखार जंगली जानवरों के हमले जारी हैं। खूंखार जंगली जीव बाघ और तेंदुओ के बढ़ते हमले व वन विभाग के लापरवाह रवैया के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन
ताजा मामला मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत स्थित ग्राम चंदनपुर का है। जहां मोतीपुर वन रेंज के जंगल से काफी दूर स्थित ग्राम चंदनपुर के मजरा कलंदरपुर मे आबादी के बीच पहुंचा तेंदुआ गांव निवासी देवता दीन यादव की 8 वर्षीय पुत्री राधिका (अंशिका) को घर से उठा ले गया।
विज्ञापन
प्राप्त सूचना के अनुसार, रविवार देर रात लगभग 8:45 बजे घटना उस समय घटी जब राधिका अपने पिता के साथ घर में बैठी थी। अचानक लाइट जाने से अंधेरे का फायदा उठाकर तेंदुआ झपट्टा मारकर बच्ची को उठाकर पास स्थित खेतों की तरफ चला गया |
पिता की चीख-पुकार सुन दौड़े आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाते व हांका लगाते हुए बच्ची को ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन अभी तक बच्ची का कहीं भी पता नहीं चल सका है। देर रात तक चली कांबिंग के बाद उसका सिर मिला है। धड़ की तलाश अभी भी जारी है।
मौके पर क्षेत्रीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मोतीपुर वन रेंज व कार्यालय प्रभागीय वन अधिकारी को फोन द्वारा दी गई है।