फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A lawyer commits suicide in in Sitapur.

सीतापुर में अधिवक्ता ने गोली मारकर खुदकुशी की, घटना में इस्तेमाल तमंचा बरामद

Sun, 13 Dec 2020 05:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 13 Dec 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
A lawyer commits suicide in in Sitapur.
- फोटो : सोशल मीडिया
सीतापुर में रामकोट थाना क्षेत्र में शहर से सटे खूबपुर कमला नगर मोहल्ले में शनिवार की रात एक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तमंचा बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक अधिवक्ता बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन


रामकोट थाना क्षेत्र में नवीन चौक पुलिस चौकी क्षेत्र के मोहल्ला कमलानगर खूबपुर निवासी रवि रतन (30) पुत्र राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता थे। वह शनिवार की देर शाम मांगलिक कार्यक्रम से लौटे थे। किसी बात को लेकर उसने घर में रखे अवैध तमंचे से खुद को गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पुलिस ने मौके से घटना में इस्तेमाल तमंचा, खोखा कारतूस बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष संजीत सोनकर का कहना है कि अधिवक्ता रवि रतन ने घरेलू विवाद के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। असलहा बरामद कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed