{"_id":"5fd5ce1e6c81f149c607ce75","slug":"a-lawyer-commits-suicide-in-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में अधिवक्ता ने गोली मारकर खुदकुशी की, घटना में इस्तेमाल तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में अधिवक्ता ने गोली मारकर खुदकुशी की, घटना में इस्तेमाल तमंचा बरामद
Sun, 13 Dec 2020 05:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 13 Dec 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
सीतापुर में रामकोट थाना क्षेत्र में शहर से सटे खूबपुर कमला नगर मोहल्ले में शनिवार की रात एक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तमंचा बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक अधिवक्ता बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
रामकोट थाना क्षेत्र में नवीन चौक पुलिस चौकी क्षेत्र के मोहल्ला कमलानगर खूबपुर निवासी रवि रतन (30) पुत्र राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता थे। वह शनिवार की देर शाम मांगलिक कार्यक्रम से लौटे थे। किसी बात को लेकर उसने घर में रखे अवैध तमंचे से खुद को गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पुलिस ने मौके से घटना में इस्तेमाल तमंचा, खोखा कारतूस बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष संजीत सोनकर का कहना है कि अधिवक्ता रवि रतन ने घरेलू विवाद के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। असलहा बरामद कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।